Article

कोश-एक परिचय Question Answers | NCERT Solutions Class 11 Chapter 16

 

 

CBSE Class 11 Hindi Core Abhivyakti Aur Madhyam Book Chapter 16 कोश-एक परिचय Question Answers 

 

Kosh Ek Parichay Class 11 – CBSE Class 11 Hindi Core Abhivyakti Aur Madhyam Book Chapter 16 Kosh Ek Parichay Question Answers. The questions listed below are based on the latest CBSE exam pattern, wherein we have given NCERT solutions of the chapter,  extract based questions, multiple choice questions, short and long answer questions. 

 

सीबीएसई कक्षा 11 हिंदी अभिव्यक्ति और माध्यम पुस्तक पाठ 16 कोश-एक परिचय प्रश्न उत्तर | इस लेख में NCERT की पुस्तक के प्रश्नों के उत्तर  तथा महत्वपूर्ण प्रश्नों का व्यापक संकलन किया है।  

 

Kosh Ek Parichay Question and Answers कोश-एक परिचय प्रश्न-अभ्यास

 

प्रश्न 1 – नीचे दिए गए कथनों को पूरा कीजिए।

(क) शब्दकोश न केवल शब्दों के अर्थ बताता है बल्कि…
उत्तर – शब्दकोश न केवल शब्दों के अर्थ बताता है बल्कि इसमें शब्दों की व्युत्पत्ति, स्त्रोत, लिंग शब्द-रूप एवं विभिन्न संदर्भपरक अर्थों के बारे में जानकारी दी जाती है।

(ख) शब्दकोश में शब्दों का क्रम…
उत्तर – शब्दकोश में शब्दों का क्रम हिंदी वर्णमाला के अनुसार व्यवस्थित तथा अनुशासित ढ़ग से होता है परंतु अं से प्रारंभ होने वाले शब्द सबसे पहले दिए जाते हैं।

(ग) शब्दकोश का सबसे बड़ा लाभ यह है कि…
उत्तर – शब्दकोश का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें आसानी से किसी भी शब्द का अर्थ और उससे सम्बंधित जानकारी एक ही जगह सहजता से मिल जाती है।

 

प्रश्न 2 – नीचे दिए गए शब्दों को शब्दकोशीय क्रम में लिखिए-
परीक्षण, परिक्रमण, परिक्रम, विश्वामित्र, हिमाश्रया, हृदयंगम, ग्वालिन, घंटा, योगांत, घटक, घट, इच्छित, इक्षु, अंतः, अंकपित, आवृष्टि, उदाहन, उद्योग, जिज्ञास
उत्तर – अंकपित, अंतः, आवृष्टि, इक्षु, इच्छित, उदाहन, उद्योग, ग्वालिन, घंटा, घट, घटक, जिज्ञास, परिक्रम, परिक्रमण, परीक्षण, योगांत, विश्वामित्र, हृदयंगम, हिमाश्रया।

 

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर – (Important Question Answers)

 

प्रश्न 1 – पढ़ते समय शब्दकोश का ध्यान क्यों आता है?
उत्तर – जब हम कुछ पढ़ रहे होते हैं और पढ़ते समय जब कोई ऐसा शब्द सामने आ जाता है जिसका अर्थ या उसकी रचना या बनावट हमारी बुद्धि या समझ में स्पष्ट नहीं होती ,तब हमारे मन में अवश्य ही शब्दकोश का ध्यान आता है क्योंकि शब्दकोश में प्रत्येक कठिन शब्दों के अर्थ और जानकारी संकलित होती है।

 

प्रश्न 2 – शब्दकोश की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए?
उत्तर – शब्दकोश की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं –

शब्दकोश में शब्दों के लिए नियम निर्धारित होते हैं।

जब तक किसी शब्द और उसके अर्थ या अर्थों को समाज की मान्यता नहीं मिल जाती तब तक किसी भी शब्द को शब्दकोश में प्रवेश की अनुमति नहीं होती।

शब्दकोश में लगभग पाँच लाख शब्द हैं और आज भी शब्दकोश में नए शब्द  जुड़ते रहते हैं।

शब्दकोश में शब्दों को योजनाबद्ध ढंग से खंडों और फिर उस खंड में हर शब्द को नियम के अनुसार क्रमवार व्यवस्थित किया जाता है।

शब्दकोश में खंडों के नाम वर्णमाला के अक्षरों पर रखे जाते हैं। जैसे, ‘क खंड’ ‘च खंड’ ‘प खंड’ आदि। इन खंडों का क्रम भी वर्णमाला के अक्षरों के क्रम के अनुसार ही होता है।

 

प्रश्न 3 – शब्दकोश और वर्णमाला में प्रमुख दो अंतर् कौन से हैं?
उत्तर – शब्दकोश और वर्णमाला में दो महत्त्वपूर्ण अंतर होते हैं –

पहला अंतर – हिंदी वर्णमाला ‘अ’ से शुरू होती है मगर शब्दकोश का पहला खंड ‘अं खंड’ होता है और उसके बाद ‘अ खंड’, ‘आ खंड’, ‘इ खंड’ इत्यादि वर्णमाला के क्रम से ही आते हैं।

दूसरा अंतर – हिंदी वर्णमाला में संयुक्ताक्षर क्ष, त्र, ज्ञ, श्र वर्णमाला के अंत में आते हैं। लेकिन शब्दकोश में ये उन वर्णों के अंत्याक्षर के साथ आते हैं।

 

प्रश्न 4 – शब्दकोश में शब्दों की व्यवस्था किस प्रकार होती है?
उत्तर – शब्दकोश में पहला खंड ‘अं’ खंड होता है। फिर ‘अ’ खंड, ‘आ’ खंड, ‘इ’ खंड, ‘ई’ खंड आदि एक-एक कर वर्णमाला के अक्षरों के क्रम के अनुसार आते हैं। स्वर वर्णों का आखिरी खंड ‘औ’ खंड होता है। फिर व्यंजन वर्ण का पहला खंड ‘क खंड’ आ जाता है।

 

प्रश्न 5 – शब्दकोश में  व्यंजन वर्णों के खंडों की खास बात क्या है?
उत्तर – व्यंजन वर्णों के खंडों की एक खास बात यह है कि ये उपखंडों में विभाजित हैं। खंड के भीतर के उपखंडों को व्यंजन पर लगी मात्रा द्वारा नामित किया जाता है। जैसे पहला व्यंजन खंड ‘क खंड’ है और इसके उपखंडों में ‘का’, ‘कि’, ‘की’, ‘कु’, ‘कू’, ‘के’, ‘कै’ और ‘को’ शामिल हैं।

 

प्रश्न 6 – संदर्भ-ग्रंथ की क्या विशेषताएं हैं?
उत्तर – संदर्भ-ग्रंथ की निम्नलिखित विशेषताएं हैं –

– जिस प्रकार ‘शब्दकोश’में शब्दों के अर्थ दिए होते हैं उसी प्रकार ‘संदर्भ-ग्रंथों’ में मानव द्वारा इकठ्ठे किए गए ज्ञान को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया जाता है।

– संदर्भ-ग्रंथ कई प्रकार के होते हैं। संदर्भ-ग्रंथ का सबसे विशद रूप ‘विश्व ज्ञान कोश’ है। इसमें मानव द्वारा संचित हर प्रकार की जानकारी और सूचना का संक्षिप्त संकलन होता है।

– संदर्भ-ग्रंथों के अन्य महत्त्वपूर्ण प्रकार हैं ‘साहित्य कोश’और ‘चरित्र कोश’ ‘साहित्य कोश’में साहित्यिक विषयों से संबंधित जानकारियाँ इकठ्ठी होती हैं। ‘चरित्र कोश’में साहित्य, संस्कृति, विज्ञान आदि क्षेत्रों के महान व्यक्तियों के व्यक्तित्व और कृतित्त्व के बारे में जानकारी संकलित होती है।

– संदर्भ-ग्रंथ गागर में सागर के समान हैं। जब भी हमें किसी विषय पर तुरंत जानकारी की आवश्यकता होती है, तब संदर्भ-ग्रंथ हमारे काम आते हैं।

– संदर्भ-ग्रंथों में जानकारियों का सिलसिलेवार संकलन ‘शब्दकोश’ के नियमों के अनुसार ही होता है।

 

प्रश्न 7 – शब्दकोश  के हर पृष्ठ के ऊपर दिए गए युग्म शब्द का क्या अर्थ होता है?
उत्तर –  शब्दकोश के हर पृष्ठ के ऊपर दिए गए शब्द युग्म का पहला शब्द उस पृष्ठ का पहला शब्द होता है और दूसरा शब्द पृष्ठ के आखिरी शब्द को दर्शाता है। इस प्रकार पूरे पृष्ठ पर किसी शब्द को तलाशने की ज़रूरत नहीं होती, शब्द-युग्म को देखकर ही पता चल जाता है कि जिस शब्द के अर्थ को खोज रहे हैं उसका उस पृष्ठ पर होना संभव है या नहीं।

 

प्रश्न 8 – विश्वज्ञान कोश से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – विश्वज्ञान कोश में भी शब्दकोश की तरह ही शब्द क्रमवार व्यवस्थित होते है। अंतर यह है कि शब्दकोश में ‘शब्द’ निवास करते हैं और विश्वज्ञान कोश में ‘जानकारियों’ का निवास होता है। कहने का तात्पर्य यह है कि मानव ज्ञान से संबंधित जो भी सूचना या जानकारी हमें चाहिए वह विश्वज्ञान कोश से मिल जाती है।

इसका फायदा यह होता है कि जब भी किसी विषय पर संक्षिप्त जानकारी की ज़रूरत होती है तो एक ही स्थान पर हर विषय की संक्षिप्त जानकारी मिल जाती है।

 

प्रश्न 9  – चरित्र-लोक को स्पष्ट कीजिए?
उत्तर – चरित्र-लोक से भी जानकारियाँ प्राप्त की जाती हैं। अंतर यह है कि ये जानकारियाँ विचारकों, साहित्यकारों, वैज्ञानिकों आदि के संक्षिप्त परिचय और उपलब्धियों तक ही सीमित रहती हैं। यहाँ पर भी शब्दकोश की तरह ही जानकारियों को क्रमवार रूप से व्यवस्थित किया जाता है। तात्पर्य यह है कि जब भी किसी को किसी भी क्षेत्र के महान व्यक्ति के बारे में जानना होगा तो चरित्र-लोक की मदद से आसानी से जाना जा सकता है।

 

प्रश्न 10 – साहित्य कोश की क्या विशेषता है?
उत्तर – साहित्य कोश से साहित्य से संबंधित विषयों की जानकारियाँ मिलती हैं।

 

बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर (Multiple Choice Questions)

बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) एक प्रकार का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन है जिसमें एक व्यक्ति को उपलब्ध विकल्पों की सूची में से एक या अधिक सही उत्तर चुनने के लिए कहा जाता है। एक एमसीक्यू कई संभावित उत्तरों के साथ एक प्रश्न प्रस्तुत करता है।

प्रश्न 1 – पढ़ते समय किसके कारण पढ़ने का मज़ा किरकिरा हो जाता है?
(क) शब्दकोश
(ख) कठिन शब्द
(ग) लेखक
(घ) बेकार तथ्यों
उत्तर – (ख) कठिन शब्द

प्रश्न 2 – कठिन शब्दों का अर्थ जानने के लिए हमें किसकी याद आती है?
(क) अपने बड़ों की
(ख) अपने शिक्षक की
(ग) शब्दकोश की
(घ) पुस्तकालय की
उत्तर – (ग) शब्दकोश की

प्रश्न 3 – चन्द्रिका किस शब्द के कारण आगे नहीं बड़ पा रही थी?
(क) विदग्न
(ख) विध्न
(ग) विदम्भ
(घ) विदग्ध
उत्तर – (घ) विदग्ध

प्रश्न 4 – शब्द को शब्दकोश में प्रवेश की अनुमति कब तक नहीं होती?
(क) जब तक किसी शब्द को समाज की मान्यता नहीं मिल जाती
(ख) जब तक किसी वाक्य और उसके अर्थ या अर्थों को समाज की मान्यता नहीं मिल जाती
(ग) जब तक किसी शब्द और उसके अर्थ या अर्थों को शब्दकोश की मान्यता नहीं मिल जाती
(घ) जब तक किसी शब्द और उसके अर्थ या अर्थों को समाज की मान्यता नहीं मिल जाती
उत्तर – (घ) जब तक किसी शब्द और उसके अर्थ या अर्थों को समाज की मान्यता नहीं मिल जाती

प्रश्न 5 – शब्दकोश में लगभग कितने शब्द हैं?
(क) पाँच लाख
(ख) चार लाख
(ग) सात लाख
(घ) छः लाख
उत्तर – (क) पाँच लाख

प्रश्न 6 – शब्दकोश में खंडों के नाम कैसे रखे जाते हैं?
(क) शब्दकोश के अक्षरों पर
(ख) वर्णमाला के अक्षरों पर
(ग) शब्द के अक्षरों पर
(घ) क्रम से
उत्तर – (ख) वर्णमाला के अक्षरों पर

प्रश्न 7 – शब्दकोश का पहला खंड कौन सा होता है?
(क) अं खंड
(ख) अ खंड
(ग) क खंड
(घ) आ खंड
उत्तर – (क) अं खंड

प्रश्न 8 – शब्दकोश में स्वर वर्णों का आखिरी खंड कौन सा होता है?
(क) ज्ञ खंड
(ख) अं खंड
(ग) औ खंड
(घ) अः खंड
उत्तर – (ग) औ खंड

प्रश्न 9 – शब्दकोश में व्यंजन वर्णों के खंडों की एक खास बात कौन सी है?
(क) ये खंडों में विभाजित हैं
(ख) ये उपखंडों में विभाजित हैं
(ग) ये क्रम में विभाजित हैं
(घ) ये नियमानुसार विभाजित हैं
उत्तर – (ख) ये उपखंडों में विभाजित हैं

प्रश्न 10 – क खंड के उपखंडों में किसको शामिल किया गया है?
(क) ‘का’, ‘कि’, ‘की’
(ख) ‘कु’, ‘कू’
(ग) ‘के’, ‘कै’ और ‘को’
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

प्रश्न 11 – जहाँ दो व्यंजन मिलकर एक व्यंजन बनाते हैं उसे ———– कहते हैं।
(क) संयुक्ताक्षर
(ख) शब्दकोश
(ग) उपखंड
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (क) संयुक्ताक्षर

प्रश्न 12 – ‘क्ष’ संयुक्ताक्षर किस उपखंड के आगे आता है?
(क) ख
(ख) अ
(ग) क
(घ) श
उत्तर – (ग) क

प्रश्न 13 – ‘त्र’ संयुक्ताक्षर किस खंड में आता है?
(क) क
(ख) त
(ग) प
(घ) च
उत्तर – (ख) त

प्रश्न 14 – ‘ज्ञ’ संयुक्ताक्षर किस खंड में आता है?
(क) क
(ख) त
(ग) ज
(घ) च
उत्तर – (ग) ज

प्रश्न 15 – ‘श्र’ संयुक्ताक्षर किस खंड में आता है?
(क) श
(ख) स
(ग) ज
(घ) ष
उत्तर – (क) श

प्रश्न 16 – शब्दकोश का क्या अर्थ है?
(क) कोश का खज़ाना
(ख) शब्द और कोश
(ग) शब्दों का घर
(घ) शब्दों का खज़ाना
उत्तर – (घ) शब्दों का खज़ाना

प्रश्न 17 – शब्दकोश में वि. का क्या अर्थ है?
(क) विशेषण
(ख) विशेष
(ग) विभिन्न
(घ) विस्मयादि
उत्तर – (क) विशेषण

प्रश्न 18 – शब्दकोश में सं. का क्या मतलब है?
(क) संज्ञा
(ख) सर्वनाम
(ग) संस्कृत
(घ) संख्या
उत्तर – (ग) संस्कृत

प्रश्न 19 – विश्वज्ञान कोश में किसका निवास होता है?
(क) शब्दों का
(ख) जानकारियों का
(ग) वाक्यों का
(घ) संख्या का
उत्तर – (ख) जानकारियों का

प्रश्न 20 – चरित्र-लोक में किसकी जानकारियाँ व् उपलब्धियाँ विध्यमान होती है?
(क) विचारकों
(ख) वैज्ञानिकों
(ग) साहित्यकारों
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी

 

Show More
यौगिक किसे कहते हैं? परिभाषा, प्रकार और विशेषताएं | Yogik Kise Kahate Hain Circuit Breaker Kya Hai Ohm ka Niyam Power Factor Kya hai Basic Electrical in Hindi Interview Questions In Hindi