CBSE Class 10CBSE Class 11CBSE Class 12CBSE CLASS 9

Research Methodology PDF in Hindi | Download Free

नमस्कार दोस्तों, यदि आप इंटरनेट पर अनुसंधान क्रियाविधि से संबंधित जानकारी सर्च कर रहे है, तो एकदम सही जगह पर आये है। आज की इस पोस्ट में हम आपको Research Methodology PDF in Hindi का Download Link उपलब्ध करवाने वाले है, जिसकी सहायता से आप मुफ्त में इस PDF को अपने मोबाइल में Download कर सकते है।

अनुसंधान क्रियाविधि एक प्रकार की बौद्धिक प्रक्रिया है, जिसका उपयोग करके किसी सैद्धांतिक और व्यवहारिक समस्याओ को निवारण किया जाता है। जिसके अंतर्गत इन विभिन्न समस्याओ के समाधान के लिए कुछ विशिष्ट उपकरणों और क्रियाविधियों का इस्तेमाल किया जाता है।

इस प्रक्रिया में प्राथमिक अथवा माध्यमिक स्रोतों के जरिये विभिन्न आंकड़ों से जानकारी एकत्रित की जाती है। यदि आप Research Methodology के बारे में विस्तृत रूप से जानना चाहते है, तो इस पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक ध्यानपूर्वक जरूर पढ़े। साथ इसकी PDF प्राप्त करने के लिए पोस्ट में दिए गए Download बटन पर क्लिक करे।

Research Methodology PDF Details

Research Methodology PDF in Hindi
PDF Title Research Methodology PDF
Language Hindi
Category Book
PDF Size 11 MB
Total Pages 289
Download Link Available
PDF Source mdu.ac.in
NOTE - यदि आप Research Methodology PDF Free Download करना चाहते है तो नीचे दिए गए Download बटन पर क्लिक करे।

Research Methodology in Hindi | विषय सूचि

  1. विज्ञान वैज्ञानिक पद्धति
  2. सामाजिक अनुसंधान
  3. सामाजिक अनुसंधान में वस्तुनिष्ठता
  4. अनुसंधान अभिकल्प
  5. परिकल्पना या उपकल्पना या प्राककल्पना
  6. आंकड़ों का संकलन
  7. निरीक्षण या अवलोकन
  8. साक्षात्कार
  9. अनुसूची
  10. प्रश्नावली
  11. सामग्री विश्लेषण की प्रक्रिया
  12. सम्पादन, वर्गीकरण, संकेतिकरण तथा सारणीयन
  13. माध्य प्रवृतियो का माप : समांतर माध्य, मध्यांक, बहुलक माध्य व् मानक विचलन
  14. माध्य विचलन और मानक विचलन
  15. सहसंबंध
  16. उपकल्पना परीक्षण
  17. काई-वर्ग परीक्षण
  18. अनुसंधान में कंप्यूटर की भूमिका
  19. प्रतिवेदन लेखन

Research Methodology PDF | विज्ञान और वैज्ञानिक पद्धति

मानव एक जिज्ञासु प्राणी है, जो अपने आस-पास के वातावरण में होने वाली परिघटनाओं के बारे में जानने के लिए सदैव उत्सुक रहता है और इन घटनाओ के सत्य के बारे खोज करने के लिए प्रयास करता है।

उदाहरण के लिए यह परिघटनाएं चुनाव से संबंधित हो, या सरकार के काम काज से संबंधित हो, या राष्ट्रीय अथवा अंतर्राष्ट्रीय पहुलओं या फिर उसके स्वयं की आवश्यकता की पूर्ति से संबंधित हो। इन सभी को समझने के लिए और इसे हल करने के लिए उसने समय-समय पर कई अविष्कार किये है।

अध्ययन की विभिन्न विधियों का निर्माण के साथ-साथ मनुष्य इस निष्कर्ष पर पंहुचा कि विज्ञान और वैज्ञानिक पद्धति के अलावा ज्ञान प्राप्ति और विभिन्न समस्याओ को हल कर पाने का कोई और सरल रास्ता नहीं है। इसलिए अनुसंधान की प्रकृति का विश्लेषण करने के लिए विज्ञान की प्रकृति को समझना अति आवश्यक है।

विज्ञान की अर्थ एवं परिभाषा

विज्ञान शब्द के बारे में सामन्यतः अनेक प्रकार की भ्रांतिया प्रचलित है। भिन्न-भिन्न शब्दों के माध्यम से विज्ञान शब्द का प्रयोग विभिन्न रूपों में किया गया है। विज्ञान का प्रयोग प्राकृतिक विज्ञानो जैसे भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान आदि को एक सामूहिक रूप में किया गया है।

जबकि दूसरी ओर समाजशास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीती विज्ञान तथा लोक प्रशासन आदि विज्ञानो को विज्ञान नहीं माना जाता है। कभी-कभी विज्ञान को इंजीनियरिंग और तकनीकीशास्त्र को पर्यायवाची मान लिया जाता है। स्वचालित यंत्रो का अविष्कार, यानो का निर्माण, पुलों का निर्माण व् बांधो की रचना आदि क्रियाओ को विज्ञान माना जाता है।

अंततः विभिन्न अर्थो के साथ विज्ञान का कार्य मनुष्य के जीवन को सुविधाजनक बनाने के लिए आविष्कार का अनुसंधान करना है। विज्ञान शब्द अंग्रेजी भाषा के Science शब्द का हिंदी रूपांतरण है। जो स्वयं लेटिन भाषा के सीया शब्द से बना है, जिसका आशय जानना है।

यदि विज्ञान को सही शब्दों में परिभाषित किया जाए तो सत्य, प्रमाणित और विश्वनीय ज्ञान के लिए क्रमबद्ध व्यवस्थित अध्ययन करने को ही विज्ञान कहते है। कुछ वैज्ञानिको ने अपने-अपने अनुसार विज्ञान की परिभाषाये दी है, जो कि कुछ इस प्रकार है –

  • गुड तथा हॉट :- विज्ञान समस्त अनुभव सिद्ध संसार के प्रति दृष्टिकोण की एक पद्धति है। उनका कहना है कि विज्ञान की लोकप्रिय परिभाषा व्यवस्थित ज्ञान का संचय है।
  • चर्चमैन और एकॉफ :- इनके अनुसार विज्ञान एक कुशल अन्वेषण है।
  • वेनबर्ग और शेबत :- इसके अनुसार विज्ञान संसार की ओर देखने की एक निश्चित पद्धति है।
  • लेस्ट्रसी :- इनके अनुसार विज्ञान एक वस्तुनिष्ठ, तार्किक वं व्यवस्थित अध्ययन पद्धति है, जो किसी विश्वनीय ज्ञान की परिघटना के विश्लेषण को प्रयुक्त होती है। यह विश्लेषण का एक व्यवस्थित स्वरुप है एवं किसी विशिष्ट ज्ञान से संबंधित नहीं है।

FAQs : Methodology of Social Research in hindi pdf

Research Methodology PDF Free Download कैसे करे?

यदि आप Research Methodology PDF मुफ्त में Download करना चाहते है तो पोस्ट में दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आसानी से फ्री में डाउनलोड कर सकते है।

Conclusion :-

इस पोस्ट में Research Methodology PDF in Hindi मुफ्त में उपलब्ध करवाई गयी है। साथ ही विज्ञान की विभिन्न परिभषाओ और विज्ञानं और वैज्ञानिक सिद्धांत के बारे में जानकारी प्रदान की गयी है। उम्मीद करते है कि Quantitative research methodology pdf in hindi Download करने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई होगी।

आशा करते है कि यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आयी होगी। यदि आपको Research methodology pdf in hindi ignou Download करने में किसी भी प्रकार किस समस्या आ रही हो तो कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।

Download More PDF :-

Show More
Check Also
Close
यौगिक किसे कहते हैं? परिभाषा, प्रकार और विशेषताएं | Yogik Kise Kahate Hain Circuit Breaker Kya Hai Ohm ka Niyam Power Factor Kya hai Basic Electrical in Hindi Interview Questions In Hindi