CBSE Class 10CBSE Class 11CBSE Class 12CBSE CLASS 9

NCERT Solutions For Class 7 History Chapter 7. जनजातियाँ,

NCERT Solutions For Class 7 History Chapter 7. जनजातियाँ, खानाबदोश और एक जगह बसे हुए समुदाय

NCERT Solutions For Class 7th History Chapter 7. जनजातियाँ, खानाबदोश और एक जगह बसे हुए समुदाय
– जो विद्यार्थी 7 में पढ़े रहे है वह सभी चाहते है की वह अच्छे अंको से पास हो .बहुत से विद्यार्थियों को Social Science History के प्रश्नों उत्तरों में दिक्कत आती है .जिससे वह अच्छे अंक नहीं ले पाते .इसलिए हम आपको हमारी साईट पर कक्षा 7 के सभी Chapter के प्रश्न उत्तरों को आसन भाषा में समझाया गए है . इसलिए जो विद्यार्थी Class 7 में पढ़ रहे है ,उन्हें इस पोस्ट में Class 7 Social Science History Chapter 7. Tribes, Nomads And Settled Communities के बारे आसन भाषा में बतया गया है ,ताकि विद्यार्थी को आसानी से समझ आ जाए .इसलिए 7th के विद्यार्थी को इस Chapter को ध्यान से पढना चाहिए ,ताकि उसे एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त कर सके .हमारे अतीत एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान इतिहास अध्याय 7 जनजातियाँ, खानाबदोश और एक जगह बसे हुए समुदाय नीचे दिए गया है.

कक्षा: 7th Class
अध्याय: Chapter 7
नाम: जनजातियाँ, खानाबदोश और एक जगह बसे हुए समुदाय
भाषा: Hindi
पुस्तक: हमारे अतीत II

NCERT Solutions For Class 7 इतिहास (हमारा अतीत – II) Chapter 7 जनजातियाँ, खानाबदोश और एक जगह बसे हुए समुदाय

प्रश्न 1. निम्नलिखित में मेल बैठाएँ
गढ़                 खेल
टांडा               चौरासी
श्रमिक             कारवाँ
कुल                 गढ़ कटंगा
सिब सिंह        अहोम राज्य
दुर्गावती          पाइक

उत्तर-
गढ़ – चौरासी
टांडा – कारवाँ
श्रमिक – पाइक
कुल – खेल
सिब सिंह – अहोम राज्य .
दुर्गावती – गढ़ कटंगा

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें
(क) वर्गों के भीतर पैदा होती नयी जातियाँ ……………………… कहलाती थीं।
(ख)…………………….. अहोम लोगों के द्वारा लिखी गई ऐतिहासिक कृतियाँ थीं।
(ग) ……………………………. में इस बात का उल्लेख किया गया है कि गढ़ कटंगा में 70,000 गाँव थे।
(घ) बड़े और ताकतवर होने पर जनजातीय राज्यों ने ……………………. और …. …………………… को भूमि-अनुदान दिए।
उत्तर-
(क) उपजातियाँ,
(ख) बुरंजी,
(ग) अकबरनामा,
(घ) कवि, विद्वान लोगों।

प्रश्न 3. सही या गलत बताइए
(क) जनजातीय समाजों के पास समृद्ध वाचक परंपराएँ थीं।
(ख) उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी भाग में कोई जनजातीय समुदाय नहीं था।
(ग) गोंड राज्यों में अनेक नगरों को मिला कर चौरासी बनता था।
(घ) भील, उपमहाद्वीप के उत्तर-पूर्वी भाग में रहते थे।
उत्तर-(क) सही,
(ख) गलत,
(ग) गलत,
(घ) गलत।

प्रश्न 4. खानाबदोश पशुचारकों और एक जगह बसे हुए खेतिहरों के बीच किस तरह का विनिमय होता था ?
उत्तर-खानाबदोश चरवाहे अपने जानवरों के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते रहते थे। वे स्थानीय खेतिहरों से अनाज, कपड़े और बर्तन आदि प्राप्त करते थे और बदले में उन्हें ऊन, घी इत्यादि देते थे। –

प्रश्न 5. अहोम राज्य का प्रशासन कैसे संगठित था ?
उत्तर-अहोम राज्य के प्रशासन की मुख्य विशेषताएँ इस प्रकार थीं

(1) अहोम राज्य बेगार पर निर्भर था। जिन लोगों से जबरन काम लिया जाता था, वे ‘पाइक’ कहलाते थे।
(2) सभी वयस्क पुरुष युद्ध के समय में सेना में अपनी सेवाएं प्रदान करते थे।
(3) अहोम समाज कुलों में विभाजित था जिन्हें ‘खेल’ कहा जाता था। एक खेल के नियंत्रण में प्रायः कई गाँव होते थे।
(4) किसान को अपने ग्राम समुदाय के द्वारा ज़मीन दी जाती थी। समुदाय की सहमति के बगैर राजा तक इसे वापिस नहीं ले सकता था।
(5) सत्रहवीं शताब्दी का पूर्वार्द्ध पूरा होते-होते कुलों के टूट जाने के कारण प्रशासन बहुत अधिक केंद्रीकृत हो चुका था।

प्रश्न 6. वर्ण आधारित समाज में क्या परिवर्तन आए ?
उत्तर-वर्ण आधारित समाज में निम्नलिखित परिवर्तन हुए
(1) जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था और समाज की जरूरतें बढ़ती गईं, नए हुनर वाले लोगों की आवश्यकता पड़ी।
(2) वर्गों के भीतर छोटी-छोटी जातियाँ उभरने लगीं।
(3) कई जनजातीयों और सामाजिक समूहों को जाति-विभाजित समाज में शामिल कर लिया गया और उन्हें जातियों का दर्जा । दे दिया गया।
(4) विशेषज्ञता प्राप्त शिल्पियों-सुनार, बढ़ई, लोहार और राजमिस्त्री को भी ब्राह्मणों द्वारा जातियों के रूप में मान्यता दे दी गई।

(5) वर्ण की बजाय जाति समाज के संगठन का आधार बन गई।

प्रश्न 7. एक राज्य के रूप में संगठित हो जाने के बाद जनजातीय समाज कैसे बदला ?
उत्तर-एक राज्य के रूप में संगठित हो जाने के बाद जनजातीय समाज के चरित्र में निम्नलिखित परिवर्तन आए
(1) जनजातीय समाज का मूल रूप से बराबरी वाला समाज धीरे-धीरे असमान सामाजिक वर्गों में विभाजित हो गया।
(2) ब्राह्मण लोगों ने गोंड राजाओं से अनुदान में भूमि प्राप्त की और वे अधिक शक्तिशाली बन गए।
(3) गोंड सरदारों को अब राजपूतों के रूप में मान्यता प्राप्त करने की चाहत हुई। इसलिए गढ़ कटंगा के गोंड राजा अमन ‘दास ने संग्राम शाह की उपाधि हासिल की।
(4) अमन दास के पुत्र दलपत ने महोबा के चंदेल राजपूत राजा सालबाहन की पुत्री राजकुमारी दुर्गावती से विवाह किया।

प्रश्न 8. क्या बंजारे लोग अर्थव्यवस्था के लिए महत्त्वपूर्ण थे ?
उत्तर-बंजारे लोग निम्नलिखित प्रकार से अर्थव्यवस्था के लिए महत्त्वपूर्ण थे
(1) वे सैन्य अभियानों के दौरान सेना के लिए खाद्यान्नों की ढुलाई का काम करते थे।
(2) वे अपने पशुओं के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते रहते थे और पशुओं की भी खरीद फरोख्त करते रहते थे।
(3) वे एक स्थान से सामान खरीद कर दूसरे स्थान पर बेचने का काम करते थे।
(4) कई बार वस्तु-विनिमय के लिए सौदागरों के द्वारा बंजारों की नियुक्ति की जाती थी, लेकिन अधिकतर बंजारे स्वयं सौदागर होते थे।

प्रश्न 9. गोंड लोगों का इतिहास अहोमों के इतिहास से किन मायनों में भिन्न था ? क्या उनमें कोई समानता भी थी ? उत्तर-
(i) गोंड और अहोम लोगों के इतिहास में असमानताएँ निम्नलिखित थीं

(1) गोंड लोग गोंडवाना नामक वन प्रदेश में रहते थे जबकि अहोम लोग ब्रह्मपुत्र नदी के मैदानों में रहते थे।
(2) गोंड यहाँ के मूल निवासी थे जबकि अहोम म्यांमार से आकर ब्रह्मपुत्र के मैदानों में बसे थे।
(3) गोंड राज्य में जनजातीय लोग स्थानांतरी कृषि करते थे जबकि अहोम राज्य में लोग ग्राम समुदाय के द्वारा दी गई ज़मीन पर कृषि करते थे।
(4) गोंड राज्य में सिंचाई सुविधाओं का विकास नहीं था जबकि अहोम राज्य में सिंचाई सुविधाओं का विकास था।

(ii) गोंड और अहोम लोगों के इतिहास में समानताएँ निम्नलिखित हैं

(1) दोनों राज्य कुलों में विभाजित थे।
(2) दोनों जनजातीय राज्य थे।
(3) दोनों राज्यों में केंद्रीकृत शासन व्यवस्था थी।
(4) दोनों राज्यों को मुगलों के आक्रमणों का सामना करना पड़ा।

प्रश्न 10. जनजातीय लोगों के जीवन की प्रमुख विशेषताएँ बताइए।
उत्तर- जनजातीय लोगों के जीवन की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं
(1) जनजातीय लोग जंगलों, पहाड़ों, रेगिस्तानों अथवा दुर्गम क्षेत्रों में रहते हैं।
(2) वे ब्राह्मणों के द्वारा बनाए गए सामाजिक नियमों और कर्मकाण्डों को नहीं मानते हैं।
(3) उनका समाज कई असमान वर्गों में विभाजित नहीं होता है।
(4) कृषि, पशुपालन, लकड़ी काटना और शिकार करना इन लोगों के मुख्य व्यवसाय होते हैं।

प्रश्न 11. भारत के उत्तर-पश्चिमी भागों में रहने वाले जनजातीय समुदायों के विषय में आप क्या जानते हो?
उत्तर- (1) तेरहवीं और चौदहवीं सदी के दौरान पंजाब में खोखर और गक्खर प्रभावशाली जनजातियाँ रहती थीं।
(2) मुल्तान और सिंध में मुगलों द्वारा अधीन कर लिए जाने पर यहाँ लंगाह और अरघुन जनजातियाँ रहती थीं।

(3) इसी क्षेत्र में बलोच नाम की एक और शक्तिशाली तथा प्रभावशाली जनजाति रहती थी। .

प्रश्न 12. गोंड राज्य के विषय में आप क्या जानते हैं ? ‘.
उत्तर-गोंड लोग, मध्य भारत के गोंडवाना नामक विशाल वन प्रदेश में रहते थे। वे स्थानांतरीय कृषि करते थे। विशाल गोंड जनजाति कई छोटे-छोटे कुलों में भी बँटी हुई थी। प्रत्येक कुल का अपना राजा या राय होता था। जिस समय दिल्ली के सुलतानों की शक्ति घट रही थी, उस समय कुछ बड़े गोंड राज्य छोटे गोंड सरदारों पर हावी होने लगे थे। अकबर के शासनकाल के एक इतिहास अकबरनामा में उल्लिखित है कि गढ़ कटंगा के गोंड राज्य में 70,000 गाँव थे।

प्रश्न 13. रानी दुर्गावती के विषय में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर- रानी दुर्गावती महोबा के चंदेल राजपूत राजा सालबाहन की पुत्री थी। उनका विवाह गढ़ कटंगा के गोंड राजा अमन दास के पुत्र दलपत से हुआ था। दलपत की मृत्यु कम उम्र में ही हो गई। रानी दुर्गावती बहुत योग्य थी और उसने अपने पाँच साल के पुत्र बीर नारायण के नाम शासन की कमान संभाली। उसके समय में राज्य का और अधिक विस्तार हुआ। 1565 में आसिफ़ खान के नेतृत्व में मुग़ल सेनाओं ने गढ़ कटंगा पर आक्रमण किया। रानी दुर्गावती ने इसका जम कर सामना किया। उसकी हार हुई और उसने समर्पण करने की बजाय मर जाना बेहतर समझा।

इस पोस्ट में आपको Class 7 social science history chapter 7 notes class 7 history chapter 7 extra questions and answers ncert class 7 history chapter 7 question answer ncert class 7 history chapter 7 pdf Class 7 social science history chapter 7 solutions जनजातियाँ, खानाबदोश और एक जगह बसे हुए समुदाय प्रश्न उत्तर कक्षा 7 के इतिहास के प्रश्न उत्तर Chapter 7 से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Show More
यौगिक किसे कहते हैं? परिभाषा, प्रकार और विशेषताएं | Yogik Kise Kahate Hain Circuit Breaker Kya Hai Ohm ka Niyam Power Factor Kya hai Basic Electrical in Hindi Interview Questions In Hindi