Uncategorized

Haryana EV Policy – इलेक्ट्रिक व्हीकल सब्सिडी

दोस्तों यदि आप हरयाणा से हो और आप कोई Electric Gadi खरीदना चाहते हो, तो रुक जाईये। हरयाणा सरकार आपके लिए बहुत बड़ा तोहफा लेकर आ रही है। Haryana EV Policy 2021 ड्राफ्ट हो चुकी है। जिसे जल्द ही हरयाणा सरकार लागु करेगी।

हरियाणा सरकार की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी अभी तक सभी राज्य सरकार में श्रेष्ठ दिखाई देती है। Haryana EV Policy में सरकार का इरादा साफ नजर आता है।

इस पॉलिसी के तहत कुछ ही समय में हरयाणा के सड़को पर इलेक्ट्रिक व्हीकल हमें नजर आएंगे। सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक व्हीकल पर भारी छूट दी गयी है। साथ में चार्जिंग स्टेशन की फैसिलिटी, और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी प्रावधान है। जिसे हम विस्तार से समझेंगे।

 

Haryana EV Policy Vision – हरयाणा EV पालिसी ड्राफ्ट 

इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के तहत हरयाणा सरकार क्या चाहती है ? इसे इम्प्लीमेंट करने के पीछे उनकी इच्छा क्या है ? दृस्टि क्या है ?
हरयाणा सरकार का विज़न बहुत क्लियर है।

1 – हरयाणा सरकार विज़न क्लीन ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा देना है।

2 – पोल्लुशन को कम करना है, कमबन्सीव इंजिन से चलने वाले व्हीकल एयर और नॉइज़ पोल्लुशन करते है। इसे दूर करके स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण करना है।

3 – इन्क्रेस एनर्जी Efficiancy, एनर्जी की कार्यक्षमता को बढ़ावा देना है।

4 – इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए, इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक बेहतर परिस्थिति का निर्माण करना है।

5 – हरयाणा राज्य के लिए रोजगार बढ़ाना। इलेक्ट्रिक व्हीकल के पार्ट्स मैन्युफैक्चरिंग प्रमोट करेंगे और राज्य में रोजगार बढ़ाएंगे।

 

Target Electric Vehicle Polciy haryana

1 – हरयाणा राज्य सरकार की बसों को 2029 तक 100% इलेक्ट्रिक व्हीकल में ट्रांसफर करना।

1- इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (ITI) में इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़े कोर्स ओपन किया जायेगा।

2- EV  Manufacture  कंपनी में पहले 50 कर्मचारी को 10,000/ का stipend हर साल सरकार की तरफ से दिया जायेगा।

3 – पब्लिक पार्किंग स्पेस, बस डिपो, बस टर्मिनल, बस स्टॉप पे चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध होंगे।

4- पेट्रोल पंप पे भी चर्जिंग स्टेशन बनाये जायेंगे।

5- सरकारी बिल्डिंग में चार्जिंग सुविधा दी जाएगी।

6- हाई वे और मुख्य रोड पे हर 50 किलोमीटर पे चार्जिंग की फैसिलिटी होगी ।

Haryana EV Policy

 

Subsidy on Electric Vehicle in haryana  –  हरयाणा में इलेक्ट्रिक व्हीकल को कितनी सब्सिडी मिलती है ?

केंद्र सरकार की इस पहल को देखकर सभी राज्य सरकार भी आगे आ रही है। एक के बाद एक सभी राज्य सरकार ने अपनी EV Policy की रचना की है।

इस काम में हरयाणा सरकार भी पीछे नहीं है। हरयाणा सरकार ने Haryana EV Policy का ड्राफ्ट तैयार कर दिया है। जो कुछ ही समय में ये लागु हो जायेगा।

इलेक्ट्रिक व्हीकल पे हरयाणा सरकार का इंसेंटिव बेहतरीन है। अभी तक के इंसेंटिव में देश में सबसे अच्छा कहा जा सकता है।

  •  इलेक्ट्रिक व्हीकल के ओन रोड प्राइस पे 30% सब्सिडी मिलेगी।
  • हरयाणा राज्य सरकार के कर्मचारी को 100 % इंट्रेस्ट फ्री लोन मिलेगी।
  •  हरयाणा में इलेक्ट्रिक व्हीकल के साथ जायेंगे तो राज्य सरकार का टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। टोल टैक्स फ्री किया है।

 

Haryana EV Early Purchase Incentive

महाराष्ट्र सरकार की तरह यहाँ भी ये स्कीम कारगर होने वाली है। ये स्कीम देखने के बाद व्हीकल खरीदने वाले का पूरा नजरिया बदल सकता है।
कोई भी इलेक्ट्रिक व्हीकल हम 6 महीने के अंदर खरीदेंगे तो, हमें एक कूपन मिलेगी। यह कूपन अलग – अलग व्हीकल पे अलग – अलग कीमत है।

1 – Electric Three Wheeler – E Rikshaw खरीदने वाले को 25,000 का कूपन राज्य सरकार देगी।
2 – Electric Two Wheeler खरीदने वाले को 50,000 का कूपन दिया जायेगा।
3 – 10 लाख तक की फोर व्हीलर पे, 75,000 का कूपन मिलेगा।
4 – 10 लाख की ज्यादा कीमत की व्हीकल पे 1,00,000 का कूपन मिलेगा।

हरयाणा सरकार की ये कूपन सिस्टम तहलका मचाने वाली है। ये इलेक्ट्रिक व्हीकल को प्रमोट करने का मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकता है। सब कुछ मिलाके हमें कितनी सब्सिडी मिलती है, इसे आगे समझते है।

 

Subsidy on Electric Scooter in Haryana – हरयाणा में इलेक्ट्रिक स्कूटर पे कितनी छूट मिलती है ?

ट्व व्हीलर में इलेक्ट्रिक स्कूटर महिला और विधार्थीओ की पहली पसंद होती है। पर आज कल पेट्रोल के बढ़ते दाम ने सबको परेशान करके रखा है।

भारत सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने की हर संभव मदद कर रहे है। केंद्र सरकार ने फेम -2 सब्सिडी जाहेर की है, जो सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक व्हीकल पे पुरे देश में लागु है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करे तो केंद्र सरकार की सब्सिडी बैटरी कैपेसिटी के आधार पर है। 1 kwh पे 15,000 की सब्सिडी मिलती है।

हरयाणा राज्य सरकार की सब्सिडी ऑन रोड कीमत पर है। हर इलेक्ट्रिक व्हीकल की ऑन रोड कीमत पर 30 % सब्सिडी सरकार देगी। और पॉलिसी शरू होने के 6 महीने के अंदर आप कोई भी Electric Gadi ख़रीदेंगे तो उसके लिए अलग से कूपन दिया जायेगा।

हमें एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना है तो, कितने में मिलेगा ? इसे हम एक उदहारण से समझेंगे।

Haryana EV Policy
Electric Scooter Price in Haryana

हम हरयाणा में है और हमें एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना है, तो हमें स्कूटर कितने में पड़ेगा ? सब्सिडी कितनी रहेगी यह एक उदहारण से समजते है।

एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1,50,000 समझते है।

Electric Scooter Price Fame-2 Subsidy ( Gov. of Ind.)  On Road Price 30% Haryana Gov. Subsidy Early Purchse Discount Final Price
1,50,000 45,000 1,05,000 31,500 50,000 23,500

RTO+Registration Charge+Insurance Aprox =10,000

ऊपर के उदहारण से हम समज सकते है,

एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1,50,000 की है।

Fame-2 Subsidy 45,000

Haryana EV Policy Subsidy- 31,500

45,000+31,500+50,000 = 1,26,500 टोटल सब्सिडी

1,50,000 -1,26,500 = 23,500 Bike की कीमत

RTO+Registration Charge+Insurance Aprox =10,000+23,500 = 33,500

हरयाणा में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर 33,500 रुपये में अपने घर ला सकते है। दोस्तों इससे अच्छा समय कही नहीं मिलेगा। आने वाला समय इलेक्ट्रिक व्हीकल का ही है। और खरीदने का समय यही ठीक है। हरयाणा सरकार कुछ ही दिनों में ये पॉलिसी की जाहेरात करेगी।

 

Subsidy on Electric Bike in Haryana  – हरयाणा में  इलेक्ट्रिक बाइक पे कितनी छूट मिलती है ?

बाइक युवा वर्ग की पहली पसंद होती है। हरयाणा सरकार की तरफ EV Subsidy की सौगात उनके लिए भी है। वैसे जिस तरह से इलेक्ट्रिक स्कूटर में सब्सिडी मिलती है, ठीक उसी तरह इलेक्ट्रिक बाइक में भी सब्सिडी मिलेगी।

30% इलेक्ट्रिक बाइक की ऑन रोड प्राइस हरयाणा सरकार देगी। साथ में इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने वाले को 50,000 का कूपन मिलेगा। और केंद्र सरकार की फेम -2 सब्सिडी के साथ यहाँ इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत बहुत कम हो जाती है।

हरयाणा में इलेक्ट्रिक बाइक कितने पैसो में अपने घर आएगी इसे हम एक उदहारण से समझते है।

 

Electric Bike Price In Haryana 

वैसे अलग – अलग कंपनी और मॉडल के आधार पर Electric Gadi की कीमत अलग – अलग होती है। यहाँ हम एक उदहारण के तोर पे, एक इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1,70,000 समजते है।

Electric Bike Price Fame-2 Gov. of India Subsidy On Road Price 30% Haryana Gov. Subsidy Early Purchase Discount Final Price
1,70,000 45,000 1,25,000 37,500 50,000 37,500

RTO+Registration Charge+Insurance Aprox =10,000

ऊपर के उदहारण से हम समज सकते है,

एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1,70,000 की है।

Fame-2 Subsidy 45,000

Haryana EV Policy Subsidy- 37,500

45,000+37,500+50,000 = 1,32,500 टोटल सब्सिडी

1,70,000 -1,32,500 = 37,500 Bike की कीमत

RTO+Registration Charge+Insurance Aprox =10,000+37,500 = 47,500

हरयाणा में एक Electric Bike 47,500 रुपये में अपने घर ला सकते है। एक इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत इससे कम किसी राज्य में नहीं है। सो थोड़ा इंतज़ार कीजिये और इस मौके का फायदा उठाईये।

Haryana EV Policy में व्हीकल इंसेंटिव के आलावा, बैटरी बनाने वाली कप्म्पनी, इलेक्ट्रिक व्हीकल कॉम्पोनेन्ट बनाने वाली कंपनी और चार्जिंग स्टेशन बनाने की लिए बहुत बढ़िया ऑफर है। कोई उस दिशामे काम करना चाहे तो निचे की लिंक से आप हरयाणा की EV पालिसी देख सकते हो।

 

हरयाणा इलेक्ट्रिक व्हीकल पालिसी के लिए यहाँ क्लिक करे 

 

Subsidy 0n Electric Three Wheeler – E- Rickshaw

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में E- रिक्शा, गुड्स टेम्पो, जैसे छोटे वाहन का समावेश होता है। E- रिक्शा और टेम्पो  लोगो की रोजगारी का एक जरिया  है। हरयाणा सरकार ने ऐसे थ्री व्हीलर Electric Gadi को भी सब्सिडी के लिस्ट में शामिल किया गया है।

Haryana EV Policy के तहत थ्री व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल को  ऑन रोड कीमत में 30% का डिस्काउंट मिलेगा। साथ में 25,000/- का कूपन दिया जायेगा।

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम के सामने इलेक्ट्रिक व्हीकल एक अच्छा विकल्प है। पर तुलना में इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमत ज्यादा होती है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार की ये पालिसी के कारन कीमत में बहुत बड़ी रहत मिल रही है। इसमें हरयाणा सरकार की ये पालिसी सराहनीय है।

हम हरयाणा से है, और हमें एक इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर खरीदना है तो हमें ये कितने में मिलेगा। यह एक उदाहरण से समझते है।

 

Electric Three Wheeler Price In Haryana- E-Rickshaw Price

यहाँ हम एक Example से समजते है, हमें कितनी सब्सिडी मिलेगी और कितनी कीमत चुकानी होगी ?

व्हीकल की कीमत अलग – अलग कंपनी और मॉडल पे आधार रखती है। यहाँ हम इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की कीमत  5,00,000 लाख समजते  है।

E-Three wheeler Price Fame-2 Subsidy On Road Price 30% Haryana Gov. Subsidy Early Purchase Discount Final Price
5,00,000 75,000 (Bat.Cap 5 kwh) 4,25,000 1,27,000 25,000 2,73,000

RTO+Registration Charge+Insurance Aprox =25,000

ऊपर के उदहारण से हम समज सकते है,

एक इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की कीमत 5,00,000 की है।

Fame-2 Subsidy 75,000/-

Haryana EV Policy Subsidy- 1,27,000/-

75,000+1,27,000+25,000 = 2,27,000 टोटल सब्सिडी

5,00,000 – 2,27,000 = 2,73,000 इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की कीमत

RTO+Registration Charge+Insurance Aprox =25,000+2,73,000 = 2,98,000

हरयाणा में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर हमें 2.98 लाख में हमें मिल सकती है। ये सुब्सिड़ी को निकल के एक अपरोक्ष कीमत है। इसमें थोड़ा बहुत आगे – पीछे हो सकता है।

 

Subsidy On Electric Car in Haryana  – हरयाणा में इलेक्ट्रिक कार पे कितनी छूट मिलती है ?

कार किसी भी फॅमिली का सपना होती है। जिस घरमे पहली कार आती है, उस घर की खुशिया देखने लायक होती है। पर आज बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दाम ने सबके होश उदा दिए है।

Electric Car पेट्रोल और डीजल कार के सामने बेहतरीन ऑप्शन है। इलेक्ट्रिक कार की रनिंग कॉस्ट बहुत कम होती है। मेंटेनेंस कॉस्ट भी बहुत कम रहता है। इलेक्ट्रिक कार में सबसे ज्यादा कीमत बैटरी की है। जिसे 3 से 5 साल के अंदर बदलना पड़ता है।

इलेक्ट्रिक कार की कीमत भी दूसरी कार की तुलना में ज्यादा होती है। पर भारत सरकार और राज्य सरकार के प्रयास से हमें बहुत अच्छी सब्सिडी मिलती है।

भारत सरकार इलेक्ट्रिक कार पे 1,50,000 तक सब्सिडी प्रदान करती है। हरयाणा राज्य सरकार 30% व्हीकल की ऑन रोड कीमत में छूट देती है। और 10 लाख तक की कार लेने पर 75,000/- और 10 लाख से ज्यादा कीमत की कार लेने पर 1,00,000 लाख की कूपन दी जाएगी।

राज्य सरकार की Haryana EV Policy  बहुत बेहतरीन है। यदि आप कार लेना सोच रहे हो, तो थोड़ा इंतजार करे। आने वाला समय में  Haryana EV Policy  का अमल होगा, तभी खरीदने जाये।

 

Haryana EV Policy

Electric Car Price In Haryana

हरयाणा में इलेक्ट्रिक कार की कीमत कितनी होगी ? कितनी सब्सिडी होगी ? हमें कार कितने में मिलेगी ? इसे हम एक उदाहरण से समजते है।

यहाँ हम Example के लिए एक कार की कीमत 15,00,000 समजते है।

Electric Car Price Fame-2 Subsidy On Road Price 30% Haryana Gov. Subsidy Early Purchase Coupan Final Price
15,00,000 1,50,000 13,50,000 4,05,000 1,00,000 8,45,000

RTO+Registration Charge+Insurance Aprox =40,000

ऊपर के उदहारण से हम समज सकते है,

एक इलेक्ट्रिक कार की कीमत -15,00,000/-

Fame-2 Subsidy =1,50,000

Haryana EV Policy Subsidy- 4,05,000/- (30% on road)

1,50,000+4,05,000+1,00,000 = 6,55,000 टोटल सब्सिडी

15,00,000 – 6,55,000 = 8,45,000 इलेक्ट्रिक कार की कीमत

RTO+Rgistration Charge+Insurance Aprox =40,000+8,45,000 = 8,85,000/-

यकीन नहीं होता दोस्तों, एक 15 लाख की कार हमें करीब 9 लाख में मिल रही है। ये मौका नहीं गवाना चाहिए।

 

Electric Vehicle Subsidy in Goa – गोवा EV सब्सिडी

Electric Vehicle Policy Rajasthan – राजस्थान EV Policy

Haryana EV Policy 2021 में चार्जिंग स्टेशन और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए बहुत अच्छा स्कोप है। हरयाणा सरकार के ड्राफ्ट में  बहुत सारी इंसेंटिव का एलान किया है। इच्छित वर्ग को ड्राफ्ट सही तरीके से पढ़ लेना चाहिए।

 

Show More
यौगिक किसे कहते हैं? परिभाषा, प्रकार और विशेषताएं | Yogik Kise Kahate Hain Circuit Breaker Kya Hai Ohm ka Niyam Power Factor Kya hai Basic Electrical in Hindi Interview Questions In Hindi