CBSE Class 10CBSE Class 11CBSE Class 12CBSE CLASS 9

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2023 (Mukhyamantri Krishak

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2023 (Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana MP) मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2023: 50% मिलेगी सब्सिडी, लाभार्थी, पात्रता, ऑनलाइन आवेदन, फॉर्म pdf, अधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर, ताज़ा खबर (MP CM Krishak Mitra Yojana Online Apply, Form pdf, Beneficiary, Eligibility, Documents, Official Website, Helpline Number, Latest News)

MPMukhyamantri Krishak Mitra Yojana:- मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने राज्य के किसानों के हित में कई योजनाएं शुरू की हैं। अब सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना नामक एक कार्यक्रम शुरू किया है। सरकार ने कहा कि इस योजना से किसानों को अपनी फसलों को सिंचाई करने के लिए अब बरसात की जरूरत नहीं होगी।क्योंकि हम कुछ प्रणाली बना रहे हैं, जिससे किसान भाई अपनी फसलों को कभी भी सिंचाई कर सकते हैं और अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। चलिए आज के लेख में पढ़ें कि मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना क्या है और इसके लिए आवेदन कैसे करें।

MP CM Krishak Mitra Yojana 2023

योजना का नाम मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना
राज्य मध्य प्रदेश
शुरू की गई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए सुविधा प्रदान करना
आवेदन प्रक्रिया अभी उपलब्ध नहीं
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी
हेल्पलाइन नंबर जल्द लॉन्च होगा

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषक मित्र योजना शुरू की। सरकार ने इस योजना को 16 सितंबर 2023 को मंजूरी दी थी। योजना में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के किसानों को लाभ मिलेगा। सरकार ने कहा कि इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश के किसानों और किसानों के समूहों को तीन हॉर्स पावर या अधिक की क्षमता वाले एक मानक कृषि पंप कनेक्शन मिलेगा। योजना लागू होने से अगले दो वर्ष तक प्रभावी रहेगी। सरकार पहले वर्ष 10,000 पंप देगी। योजना के अनुसार, वितरण कंपनी 11 किलोवाट की लाइन को 200 मीटर से अधिक दूरी तक विस्तार करेगी, ट्रांसफार्मर को स्थापित करेगी और केबल के माध्यम से विद्युत का विस्तार करेगी। योजना की वजह से किसान भाइयों को अब खेत की फसलों की सिंचाई करना आसान होगा।

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना उद्देश्य

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना की शुरुआत की, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को सिंचाई सुविधाएं प्रदान करना है। ताकि किसान बिना किसी समस्या के खेती कर सकें। वितरण कंपनी इसके लिए वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित करेगी और 11 केवी लाईन को अधिकतम 200 मीटर की दूरी तक विस्तार करेगी। जिससे किसानों को अधिक क्षमता वाले पंप कनेक्शन मिल सकेंगे।

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • 16 सितंबर 2023 को मध्य प्रदेश में मंत्री परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना को मंजूरी दी गई।
  • राज्य में कृषक या कृषकों के समूह को इस योजना के माध्यम से 3 हॉर्सपावर या अधिक की स्थाई कृषि पंप कनेक्शन मिलेंगे।
  • वितरण कंपनी 11 केवी लाईन और वितरण ट्रांसफार्मर को मुख्यमंत्री कृषक मित्र सहायता योजना के तहत 200 मीटर तक विस्तार करेगी। जो किसानों को सिंचाई करने में मदद करेगा।
  • कृषक/कृषकों के समूह को इस योजना में विद्युत अधोसंरचना विकास लागत का केवल 50% खर्च करना होगा।
  • राज्य सरकार 40 प्रतिशत और विद्युत वितरण कंपनी 10 प्रतिशत अतिरिक्त खर्च करेगी।
  • इस योजना को मध्य प्रदेश सरकार ने दो वर्षों तक चलाया जाएगा।
  • इस योजना का पहला वर्ष 10,000 पंपों का लक्ष्य है।
  • अब किसान आसानी से अपने खेतों में पंप कनेक्शन के माध्यम से सिंचाई कर सकेंगे।
  • किसानों की आर्थिक स्थिति इस योजना से सुधरेगी। साथ ही फसलों को हरा भरा करने में मदद करेगी।
  • इस योजना को मध्य प्रदेश सरकार पूरे राज्य में लागू करेगी। ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को पंप कनेक्शन मिल सकें।

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना पात्रता

  • सिर्फ मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को योजना का फायदा दिया जाएगा।
  • योजना के लिए सिर्फ किसान और किसानो के ग्रुप ही पात्रता रखते हैं।
  • ऐसे किसानों को योजना का फायदा मिलेगा, जिनके पास खेती करने लायक जमीन होगी।

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • किसान कार्ड
  • जमीन से संबंधित दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना मध्य प्रदेश 2023 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

मध्य प्रदेश राज्य के किसानों और कृषकों के समूहों को जो भी पंप कनेक्शन प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें अभी कुछ समय इंतजार करना होगा। क्योंकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना को अभी शुरू करने की अनुमति दी है। राज्य सरकार ने भी इस योजना को लागू नहीं किया है और ना ही आवेदन करने से संबंधित जानकारी को सार्वजनिक किया है। हम इस लेख के माध्यम से आपको मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना से संबंधित सभी जानकारी देंगे। ताकि आप भी सिंचाई सुविधा का लाभ ले सकें, पंप कनेक्शन खरीदें।

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना हेल्पलाइन नंबर

आपने लेख में पढ़ा कि मध्य प्रदेश कृषक मित्र योजना क्या है और इसके फायदे क्या हैं? अब हम आपको बताना चाहते हैं कि हम जल्द ही आपको योजना का हेल्पलाइन नंबर भी देंगे। योजना के लिए अभी कोई हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया गया है, इसलिए आप इसे नहीं मिलेगा। थोड़े समय के बाद लेख में हेल्पलाइन नंबर की सूचना दी जाएगी।

इस पोस्ट में आपको Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023 Madhya Pradesh CM Krishak Mitra Yojana 2023 कृषक मित्र योजना मध्यप्रदेश 2023 MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023 Chief Minister Krishak Mitra Yojana मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2023 MP Krishak Mitra Training Scheme Application मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना क्या है ? सीएम मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2023 Madhya Pradesh Chief Minister Krishak Mitra Yojana 2023 के बारे में बताया गया है इस अलावा आपका कोई भी सवाल या सुझाव है तो नीचे कमेंट करके जरुर पूछे.

MP CM Krishak Mitra Yojana 2023 FAQ

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना क्या है?
इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को 3 हॉर्स पावर अथवा उससे अधिक की कैपेसिटी वाले परमानेंट पंप दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना को कौन से राज्य में चलाया जा रहा है?
इस योजना को सरकार के द्वारा मध्य प्रदेश राज्य में चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना में क्या लाभ मिलेगा?
इस योजना के माध्यम से किसानों को बिजली कनेक्शन पर 50% सब्सिडी मिलेगी।

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना का फायदा किसे मिलेगा?
मध्य प्रदेश में खेती करने वाले किसानों को योजना का फायदा दिया जाएगा।

Show More
यौगिक किसे कहते हैं? परिभाषा, प्रकार और विशेषताएं | Yogik Kise Kahate Hain Circuit Breaker Kya Hai Ohm ka Niyam Power Factor Kya hai Basic Electrical in Hindi Interview Questions In Hindi