विटामिन की खोज किसने की है? | Who discovered vitamins?

विटामिन की खोज किसने की है? | Who discovered vitamins?

यदि मानव शरीर में विटामिन की कमी होने लगे तो वह रोगों से ग्रसित हो जाता है। कई मामलों में इंसान का उठना बैठना तक मुश्किल हो जाता है। इसके उपचार के लिए हम चिकित्सक के पास जाते हैं, तो हमें परामर्श के तौर पर विटामिन युक्त सब्जियां और फल खाने की सलाह देता है। विटामिन हमारे शरीर के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। लेकिन दोस्तों आपने कभी सोचा है कि इस विटामिन की खोज किसने की थी। यदि आपकों भी विटामिन विषय से संबंधित अल्प ज्ञान हैं, तो आपकों हम पोस्ट के जरिए विटामिन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले है। हम आपको बताएंगे कि विटामिन की खोज किसने की है तथा हमारे शरीर में कितने प्रकार के विटामिन होते हैं।

विटामिन की खोज किसने की है? | vitamins ki khoj kisne kiya hai.

विटामिन की खोज हापेकिंस (Hopkins) द्वारा साल 1912 में की गई थी, लेकिन हापेकिंस (Hopkins) ने इन विटामिंस का नामकरण नहीं किया था, पूर्व में विटामिन को विटामिन नाम फंक (Funk) द्वारा दिया गया था तो इसलिए उन्हें भी विटामिन का खोज कर्ता के नाम से जाना जाता है।

हापेकिंस (Hopkins) द्वारा सन् 1912 में विटामिंस की खोज की गई थी। उन्होंने अपने शोध के जरिए दुनिया को बताया था कि, एक स्वस्थ इंसान के लिए उसके शरीर में पर्याप्त विटामिन होने जरूरी है। यदि किसी भी इंसान को विटामिन की कमी होती है तो उसका मतलब है कि उसका शरीर किसी ना किसी तरीके से तो बीमार है। हापेकिंस (Hopkins) ने अपनी खोज के दौरान बताया कि विटामिन इंसानी स्वास्थ्य के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण होते हैं।

हापेकिंस (Hopkins) ने मनुष्य शरीर के इतने महत्वपूर्ण भाग विटामिन की खोज की थी। उनकी खोज को सम्मान देने के लिए सन 1929 में नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था, यह पुरस्कार हापेकिंस (Hopkins) को विटामिन की खोज के लिए दिया गया था।

विटामिन’शब्द का नाम कैसे पड़ा?

विटामिन शब्द 1912 में पोलिश बायोकेमिस्ट कासिमिर फंक द्वारा गढ़ा गया था। विटामिन शब्द दो शब्दों से बना है – वीटा + अमीन। यहाँ ‘वीटा’ का अर्थ है जीवन और ‘अमीन’ शरीर में पाया जाने वाला एक यौगिक है।

विभिन्न विटामिनों कि खोज किसने की?

विटामिन खोजकर्ता वर्ष
A एल्मर वी. मैकुलम और मार्गुराइट डेविस 1912-1914
B एल्मर वी. मैकुलम 1915-1916
B1 कैसिमिर फंक 1912
B2 डी.टी. स्मिथ और ई.जी. हेंड्रिक 1926
B3 (नाइयासिन) काॅनरैड एलवेजम 1937
B9 (फोलिक एसिड) लुसी विल्स 1933
B6 पाॅल जियोर्जी 1934
C ए. होइस्ट और टी. फ्रेलिच 1912
D एडवर्ड मेलानबी 1922
E हर्बर्ट इवांस और कैथरीन बिशप 1922

विटामिन और उनके स्रोतों की खोज तिथियां

खोज का साल विटामिन मुख्य  स्रोत
1913 विटामिन A कॉड लिवर तेल
1910 विटामिन B1 चावल की भूसी
1920 विटामिन C साइट्रस, सबसे ताजा खाद्य पदार्थ
1920 विटामिन D कॉड लिवर तेल
1920 विटामिन B2 मांस, डेयरी उत्पाद, अंडे
1922 विटामिन E गेहूं के बीज का तेल,अपरिष्कृत वनस्पति तेलों
1929 विटामिन K1 पत्तीदार सब्जियां
1931 विटामिन B5 मांस, साबुत अनाज,कई खाद्य पदार्थों में
1931 विटामिन B7 मांस, डेयरी उत्पाद, अंडे
1934 विटामिन B6 मांस, डेयरी उत्पाद
1936 विटामिन B3 मांस, अनाज
1941 विटामिन B9 पत्तीदार सब्जियां
1948 विटामिन B12 लिवर, अंडे, पशु उत्पादों

विटामिन के प्रकार

मनुष्य के शरीर में कुल निम्न प्रकार के विटामिंस पाए जाते हैं। जो नीचे क्रमश: दर्शाए गए हैं –

1. विटामिन ए

विटामिन ए मानव शरीर के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह मानव के शरीर में उसकी कोशिकाओं, त्वचा, बाल आदि के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन ए को आप मछलियों का सेवन कर प्राप्त कर सकते हैं।

2. विटामिन बी

विटामिन बी हमारे मानव के पाचन तंत्र को बनाए रखता है। इतना ही नहीं यह हमारी त्वचा और आंखों के लिए भी बेहद ही महत्वपूर्ण है। विटामिन बी कि यदि आपके शरीर में कमी आ जाती है तो आपको बेरी बेरी नामक रोग हो जाता है। आप विटामिन बी को खड़े अनाज से प्राप्त कर सकते हैं।

3. विटामिन सी

विटामिन सी की मदद से स्कर्वी रोग होता है, यह हमारे शरीर की रक्त वाहिकाओं को मजबूती प्रदान करता है इसे आप खट्टे फलों से प्राप्त कर सकते हैं।

4. विटामिन डी

विटामिन डी मानव शरीर के लिए बेहद ही आवश्यक और महत्वपूर्ण होता है। यह मानव शरीर को मजबूती प्रदान करता है। इतना ही नहीं इसके अलावा यह हड्डियों तथा जोड़ों को मजबूत बनाए रखता है। विटामिन डी की पूर्ति के लिए सूर्य की धूप में प्रतिदिन बैठना चाहिए। अगर आप सबसे ज्यादा विटामिन डी पाना चाहते हैं तो आपको सुबह 8:00 बजे सूर्य की धूप लेनी चाहिए।

5. विटामिन ई

यह विटामिन हमारे शरीर की एसिड से रक्षा करता है इसके अलावा यह मांसपेशियों तथा लाल रक्त कणिकाओं को मजबूती प्रदान करता है इसे आप अंडे, मछलियों, वनस्पति तेल आदि से प्राप्त कर सकते हैं।

विटामिन का रासायनिक नाम क्या है? | vitamin ke rasayanik naam

विटामिन का नाम रासायनिक नाम कमी से रोग
विटामिन A रेटिनॉल (रेटिनोल) रतौंधी
विटामिन B थायमिन बेरी-बेरी
विटामिन C एस्कॉर्बिक एसिड स्कर्वी, मसूड़ों का फूलना
विटामिन D कैल्सिफेराल रिकेट्स
विटामिन E टोकोफेराल जनन शक्ति का कम होना
विटामिन K फिलिक्वोनान रक्त का थक्का न बनना

हमने क्या सीखा

दोस्तों इस पोस्ट के जरिए हमनें बताया कि विटामिन की खोज किसने की थी, इसके अलावा हमने आपको बताया कि विटामिन कितने प्रकार के होते हैं तथा उन सभी विटामिंस का मानव शरीर में क्या महत्व होता है। सभी विटामिन से हमें कौन से रोग होते हैं तथा हम विटामिंस को कहां से प्राप्त कर सकते हैं इसकी सारी जानकारी हमने आप को इस पोस्ट के जरिए दी है।

हमें पूरा विश्वास है कि, हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी। यदि आपकों यह पोस्ट पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के बीच शेयर करें तथा नीचे कमेंट करके हमें अपनी राय जरूर दें।

FAQ

विटामिन की खोज कौन किया था?

आर्टिकल में हमने सारी जानकारी दिया हैं।

विटामिन की खोज किसने की थी और कब?

आर्टिकल में हमने सारी जानकारी दिया हैं।

विटामिन डी के खोजकर्ता कौन है?

आर्टिकल में हमने सारी जानकारी दिया हैं।

विटामिन ए की खोज कब हुई थी?

उपरोक्त आर्टिकल में हमारे द्वारा संपूर्ण जानकारी दी गई हैं।

इसे भी पढे़े : 

2 thoughts on “विटामिन की खोज किसने की है? | Who discovered vitamins?”

Leave a Comment