Direct on Lion Starter

इलेक्ट्रिक मोटर को सलामती पूर्वक चालू करने एवं प्रोटेक्ट करने के लिए DOL स्टार्टर का उपयोग होता है।

 इसे DOL स्टार्टर क्यू कहते है ?

DOL स्टार्टर में सप्लाई  स्टार्टर से डायरेक्ट मोटर को मिलता है, इसीलिए इसे DOL स्टार्टर कहते है। जो स्टार्टर के इनपुट होता है वही आउटपुट होता है।

DOL Starter Power Diagram

DOL Starter का पावर सर्किट सिंपल है। स्विच में से निकला हुआ पावर कंटक्टर में जाता है। और कंटक्टर से मोटर को मिलता है।

DOL Starter Control Diagram

डायरेक्ट ऑन लायन स्टार्टर का कण्ट्रोल डायग्राम बहुत आसान है। कण्ट्रोल सर्किट में आमतौर पर 230 वाल्ट AC का इस्तेमाल होता है।

DOL स्टार्टर कैसे काम करता है ?

DOL स्टार्टर कैसे काम करता है ?

DOL स्टार्टर में पावर और कण्ट्रोल डायग्राम के अनुशार कनेक्शन किया जाता है। इस  में मोटर का स्टार्टिंग करंट कम नहीं होता है।

DOL Starter में कंटक्टर के बाद ओवर लोड रिले होता है। इसे मोटर प्रोटेक्शन डिवाइस भी कहते है। रिले का काम मोटर को सुरक्षा प्रदान करना है।

डायरेक्ट ओन लायन स्टार्टर का उपयोग छोटी कैपेसिटी की मोटर में होता है। ये स्टार्टर डायरेक्ट मोटर के स्टार्टिंग करंट को कम नहीं करता है। इसीलिए स्टार्टिंग किक कम नहीं होती।

DOL Starter से 3 फेज इंडक्शन मोटर को जब स्टार्ट किया जाता हे। तब उसका स्टार्टिंग टॉर्क हाई होने से मोटर अपने फुल लोड करंट से तक़रीबन 5 से 7 गुना ज्यादा करंट लेती हे।

DOL स्टार्टर का उपयोग छोटी मोटर में होता है। ( 5 TO 10 HP) क्युकी बड़ी मोटर की स्टार्टिंग किक से लाइन में वोल्टेज ड्राप हो सकते है।

DOL स्टार्टर के लाभ 

1 - इसे समझना बहुत आसान है। 2 - कीमत में सस्ता  है। 3 - फॉल्ट को आसानी से सुलझा सकते है। 4 -  एक ही पावर केबल होता है।

DOL स्टार्टर के गेरलाभ

1 - छोटी मोटर में उपयोग होता है।  2 - स्टार्टिंग करंट काम नहीं होता।  3 - स्टार्टिंग किक से वोल्टेज ड्रॉप होते है।

DOL स्टार्टर में मोटर की कैपेसिटी के आधार पर स्विच गियर त्यय किये जाते है। कितनी कैपेसिटी की स्विच, कंटक्टर, रिले होगा ? ये जानने के लिए निचे क्लिक करे।

DOL स्टार्टर सिलेक्शन चार्ट