- MP Akanksha Yojana 2023 (मध्यप्रदेश आकांक्षा योजना) एमपी आकांक्षा योजना 2023: JEE–NEET की फ्री कोचिंग, पात्रता, ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज, अधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर, ताज़ा खबर (MP Akanksha Yojana Kya hai, Benefit, Free Coaching, Online Form, Online Application, Eligibility, Documents, Official Website, Helpline Number, Latest News)
MP Akansha Yojana:- मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार हर समय सभी समुदायों को कल्याणकारी योजनाएं देती रहती है। इन योजनाओं में मध्य प्रदेश की आकांक्षा योजना भी शामिल है, जो राज्य के अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को खास तौर पर प्रदान की जा रही है। विद्यार्थियों को कोचिंग की सुविधा मिलने के अलावा, इस योजना से पैसा बचता है। यदि आप भी अनूसूचित जनजाति समुदाय से हैं, तो इस लेख को पढ़कर जानिए कि मध्य प्रदेश आकांक्षा योजना क्या है और इसके लिए आवेदन कैसे करें।
MP Akanksha Yojana 2023
योजना का नाम | आकांक्षा योजना |
राज्य | मध्य प्रदेश |
किसने शुरू की | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थी |
उद्देश्य | निशुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | www.tribal.mp.gov.in/MPTAAS |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-2331-626 |
MP Akanksha Yojana Kya Hai
मध्य प्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को जीईई, एम्स, कलैट जैसे राष्ट्रीय परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने मध्य प्रदेश आकांक्षा योजना शुरू की है। योजना में चुने गए किसी भी विद्यार्थी को इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में एक प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान में एडमिशन देने में सरकार की मदद मिलेगी. वहां रहकर विद्यार्थी एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी कर सकेंगे। सरकार इस योजना में शामिल प्रत्येक विद्यार्थी का खर्च उठाएगी। इस योजना के शुरू होने से अनुसूचित जनजाति समुदाय से ताल्लुकात रखने वाले अभ्यर्थियों को बड़े एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करने में आसानी होगी और उन्हें कोचिंग के लिए पैसे की चिंता भी नहीं होगी क्योंकि सरकार सभी खर्च उठाती है।
मध्यप्रदेश आकांक्षा योजना का उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई आकांक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करना है। JEE, NEET, AIMS और CLAT जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए राज्य के सभी बड़े शहरों में कोचिंग दी जाएगी. इस योजना के तहत भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान शामिल हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करने में इस योजना से उपलब्ध कोचिंग काफी सहायता देगी। जिससे उनका भविष्य सुरक्षित होगा।
मध्यप्रदेश आकांक्षा योजना लाभ एवं विशेषताएं
- मध्यप्रदेश आकांक्षा योजना शिवराज सिंह चौहान जी ने शुरू की है।
- इस योजना की शुरुआत 2023 में हुई है।
- अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को इस योजना से लाभ मिलेगा।
- इस योजना से दोनों लिंगों को लाभ होगा।
- लाभार्थियों को योजना के माध्यम से ट्रेनिंग दी जाएगी।
- विद्यार्थियों को कोचिंग के लिए एक रुपया भी नहीं देना है। सरकार कोचिंग संस्थानों को पूरा खर्च देगी।
- योजना के तहत विद्यार्थियों को इंदौर, जबलपुर और भोपाल जैसे बड़े शहरों में मौजूद कोचिंग संस्थानों में पढ़ाया जाएगा।
- सरकार विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था करेगी।
एमपी आकांक्षा योजना पात्रता
- आकांक्षा योजना के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक को मध्य प्रदेश का मूल निवासी चाहिए।
- आवेदक अनुसूचित जनजाति से होना चाहिए।
- कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र योजना के लिए पात्र होंगे।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक छात्र के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख से कम होनी चाहिए।
- छात्र के कक्षा 10वीं में कम से कम 60% मार्क्स होना आवश्यक है।
एमपी आकांक्षा योजना दस्तावेज
- आधार कार्ड की फोटो कॉपी
- पैन कार्ड की फोटो कॉपी
- फोन नंबर
- ईमेल आईडी
- बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
- पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो
- दसवीं पास सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी
मध्य प्रदेश आकांक्षा योजना के तहत लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको जनजाति कार्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपकोMPTAASके ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- अब आपको लॉगिन पेज पर मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- जैसे यूजर आईडी, पासवर्ड और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अंत में आपकोलॉगिनके ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप आकांक्षा योजना के लिए जनजाति कार्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन हो जाएंगे।
MP Akanksha Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- आपको मध्य प्रदेश आकांक्षा योजना 2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए जनजाति विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुल जाएगा।
- होम पेज पर MPTAASC का विकल्प चुनना होगा।
- आप क्लिक करते ही लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- अब आपको इस पेज पर नए हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण का ऑप्शन चुनना होगा।
- इसके बाद आप हितग्राही पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड करेंगे।
- अब आपको इस फार्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
- दर्ज करने के बाद सुरक्षित करें और आगे जाओ पर क्लिक करना होगा।
- पंजीकरण पूरा होने के बाद, निजी संस्थाओं द्वारा कोचिंग योजना आकांक्षा वर्ष 2023–24 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद, आपको आवेदन फॉर्म में आवश्यक विवरण भरना होगा और फिर Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार, आपकी आकांक्षा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का काम पूरा हो जाएगा।
मध्यप्रदेश आकांक्षा योजना हेल्पलाइन नंबर
यह लेख आपको मध्य प्रदेश आकांक्षा योजना क्या है और इससे फायदा कैसे मिलेगा बताता है। अब हम नीचे योजना का हेल्पलाइन नंबर दे रहे हैं, जिस पर आप संपर्क कर सकते हैं और अधिक जानकारी या शिकायत दर्ज कर सकते हैं। सोमवार से शनिवार सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आप हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। रविवार छुट्टी है।
1800-2331-626
इस पोस्ट में आपको MP Akanksha Yojana मध्यप्रदेश आकांक्षा योजना 2023 एमपी आकांक्षा योजना आकांक्षा योजना 2023 की आवेदन प्रक्रिया आकांक्षा योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म Akanksha Yojana Online Form आकांक्षा योजना मध्यप्रदेश आकांक्षा योजना कब शुरू हुई Akansha Yojana MP आकांक्षा योजना online form last date के बारे में बताया गया है इस अलावा आपका कोई भी सवाल या सुझाव है तो नीचे कमेंट करके जरुर पूछे.
MP Akanksha Yojana FAQ
आकांक्षा योजना मध्य प्रदेश का फायदा किसे मिलेगा?
अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को योजना का फायदा मिलेगा।
आकांक्षा योजना क्या है ?
आकांक्षा योजना मध्य प्रदेश के जनजाति कार्य विभाग की योजना है। जिसका लक्ष्य अनुसूचित जनजाति के छात्रों को NEET, AIMS, CLAT की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करना है।
आकांक्षा योजना मध्य प्रदेश की शुरुआत कब की गई?
साल 2023 में योजना की शुरुआत की गई।
आकांक्षा योजना मध्य प्रदेश को किसने शुरू किया?
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योजना की शुरुआत की है।
आकांक्षा योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
आकांक्षा योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.tribal.mp.gov.in/CMS
आकांक्षा योजना मध्य प्रदेश के तहत क्या लाभ मिलता है?
लाभार्थियों को फ्री में कोचिंग की सुविधा दी जाएगी।
मध्य प्रदेश आकांक्षा योजना से क्या लाभ होगा?
योजना से अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थी कोचिंग प्राप्त कर सकेंगे और एंट्रेंस एग्जाम को पास कर सकेंगे।