Article

इतिहास का जनक किसे कहा जाता है? | Itihas Ke Janak Kaun Hai

इतिहास का जनक किसे कहा जाता है? | Itihas Ke Janak Kaun Hai | Father Of History in Hindi

हमने अक्सर घर के बड़े बुजुर्गो से कहते सुना है कि, इंसान इतिहास से सीख नहीं सकता है, इतिहास उसे कुचल कर रख देता है। इतिहास के पन्ने से धूल हटाकर देखें तो पता चलेगा कि, विदेशी आक्रांताओं ने किस तरह भारत मां को कैद कर रखा था। इतिहास को खंगाला जाए तो पता चलेगा कि, कितने क्रांतिकारियों की कुर्बानी के बाद अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजादी मिली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतिहास शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले कब हुआ था? यदि आप इस बात से अनभिज्ञ है कि, तो चिंता मत करिए क्योंकि, आज हम पोस्ट के जरिए बताएंगे कि इतिहास का जनक किसे कहा जाता है? | Itihas Ke Janak Kaun Hai | Father Of History in Hindi तथा इतिहास के संबंध में हम आपको कई ऐसी रोचक जानकारियां देंगे जिनके बारे में आपको निश्चित तौर पर पता नहीं होगा। तो चलिए शुरू करते हैं-

इतिहास की परिभाषा क्या है?

आमतौर पर इतिहास को परिभाषित नहीं किया जा सकता है। लेकिन हम आपकों इतिहास की एक व्यवहारिक परिभाषा बताते हैं। इतिहास को इस तरह परिभाषित किया जा सकता है कि, बीते हुए समय की वह घटना या वह अंश जो वर्तमान में प्रमाण के तौर पर उपलब्ध है, तो उस घटना को सामूहिक तौर पर इतिहास कहा जाता है। वहीं दूसरी ओर भूतकाल के लिखित प्रमाण या कलाकृतियों को भी इतिहास कहा जा सकता है।

इतिहास के जनक कौन हैं?

मित्रों हेरोडोटस को इतिहास का जनक कहा जाता है। हेरोडोटस वह पहले इंसान थे जिन्होंने ‘हिस्ट्री’ शब्द का आविष्कार किया था। आसान भाषा में कहा जाए तो उन्होंने हिस्ट्री शब्द की परिभाषा दुनिया के समक्ष लाई थी। आपकाें जानना जरूरी है कि, हेरोडोटस मूल रूप से यूनान के निवासी थे। हेरोडाेटस एक महान इतिहासकार तथा भूगोलवेत्ता थे। इतिहासकार उन्हें संस्कृत में हरिदत्त के नाम से भी जानते है।

हेरोडोटस ही वह कारण है जिसकी वजह से पारस के मेड के राजाओं और उनके अतीत के बारे में दुनिया को पता चला। उन्होंने आर्यों के इतिहास पर अपनी तीखी नजर बनाई हुई थी। हेरोडोटस के मुख्य विषय का नाम पेलोपोनेसियन युद्ध था। हेरोडोटस ने पेलोपोनेसियन युद्ध के बारे में दुनिया को बताना शुरू किया, तथा अपनी पहली इतिहास की किताब लिखनी शुरू की थी। हेरोडोटस ही वह व्यक्ति थे जिन्होंने इतिहास का लेखन सबसे पहले शुरू किया था। यहीं कारण है कि, उन्हें इतिहास का जनक कहा जाता है।

हेरोडोटस को इतिहास का पिता क्यों कहते है?

बताते चलें कि, हेरोडोटस यूनान के निवासी होकर एक महान इतिहासकार थे। इनका जन्म करीब 3000 साल पहले हुआ था। हेरोडोटस यूनान के केरियंस नामक जाति में पैदा हुए थे, तथा एक लेखक के तौर पर उन्होंने दुनिया में प्रसिद्धि पाई। उन की किताब हिस्टोरीका, जिनमें उन्होंने पेलोपोनेसियन युद्ध के बारे में सबसे पहले जानकारी दी गई थी, उस किताब ने हेरोडोटस को विश्व भर अमिट छाप छोड़ी थी।

हेरोडोटस को इतिहास का जनक कहे जाने के पीछे एक बहुत बड़ा कारण यह भी है कि उन्होंने आधुनिक युग में सबसे पहले इतिहास लिखना शुरू किया था। हेरोडोटस ने पेलोपोनेसियन युद्ध के बारे में दुनिया को बताया था। इतना ही नहीं उन्होंने इसे अपना मुख्य विषय बनाकर अपने इतिहास लेखन की शुरुआत की थी।

इसी के आधार पर उन्होंने अपनी किताब हिस्टोरीका लिखी थी, तथा इतिहास के ऊपर लिखे जाने वाले लेखों की सबसे पहली नींव भी इन्होंने ही डाली थी। यह दुनिया के पहले ऐसे इंसान थे जिन्होंने इतिहास के ऊपर अपनी राय रखी थी, तथा इसीलिए उन्हें फादर ऑफ हिस्ट्री के नाम से भी जाना जाता है, यानी कि इतिहास का जन्मदाता कहा जाता है।

इतिहास के बारे में जानना क्यों जरूरी है? 

दोस्तों इतिहास के बारे में इसलिए जानना जरूरी है कि, किसी भी इंसान के वर्तमान में जो भी चीजें हो रही है वह किसी न किसी दूसरे व्यक्ति के भूतकाल से जुड़ी होती है। इसलिए सभी चीजों पर परीक्षण करना या खुद से करके देखना आवश्यक नहीं होता है। कुछ चीजों के इतिहास से सीख ले करके हम अपना भविष्य सुधार सकते हैं। आप लोग इस बात से भली भांति परिचित होंगे कि, इतिहास में वैसा ही कोई ना कोई काम पहले हो चुका होता है। यदि वह व्यक्ति अपने इतिहास से पहले ही सीख ले लेता तो उसका भविष्य बदल सकता है, वरना तो इतिहास अपने आप को दोहराता ही रहता है।

एक सुरक्षित भविष्य प्राप्त करने के लिए इतिहास के बारे में जानना और उससे शिक्षा लेना जरूरी है। कुछ विद्वान ऐसा भी कहते हैं कि इतिहास से बेहतरीन शिक्षक कोई दूसरा नहीं है।

राजस्थान इतिहास के जनक कौन है?

भारत के इतिहास की बात करें तो, राजस्थान प्रांत का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है, क्योंकि राजस्थान लगभग 73 साल पहले एकीकृत किया गया था, लेकिन इससे पहले इसे रायपिथौरा तथा राजपूताना जैसे नामों की संज्ञा दी जाती थी। लेकिन फिर भी कर्नल जेम्स होड को राजस्थान के इतिहास का जनक कहा जाता है। इसका मुख्य कारण यह है कि एक पोलिटिकल एजेंट के रूप में सन 1818 से लेकर के 1821 तक कर्नल जेम्स होड ने पूरे राजस्थान में घोड़े पर तथा ऊंट पर घूम घूम कर पूरे राजस्थान का इतिहास लिखा था।

FAQ

आधुनिक इतिहास के जनक कौन हैं?

वोलटेयिर को आधुनिक इतिहास लेखन का जनक कहा जाता है।

भारत के प्रथम सभ्यता कौन सी थी?

कांस्य युग और सिंधु घाटी सभ्यता बीसवीं शताब्दी के प्रारंभ तक इतिहासकारों की यह मान्यता थी कि वैदिक सभ्यता भारत की सबसे प्राचीन सभ्यता है।

इसे भी पढ़े :

Show More
यौगिक किसे कहते हैं? परिभाषा, प्रकार और विशेषताएं | Yogik Kise Kahate Hain Circuit Breaker Kya Hai Ohm ka Niyam Power Factor Kya hai Basic Electrical in Hindi Interview Questions In Hindi