डिजिटल ट्रांसेक्शन के चलते Digital payment Application का उपयोग किया जाता है। इसमें Paytm, Phone Pay, BHIM और Google Pay जैसी Digital Payment Application का इस्तेमाल होता है। यहां से हमें Google Pay से सम्बंधित जानकारी मिलेगी। गूगल पे क्या है ?(Google Pay Kya Hai) कैसे एकाउंट बनाते है ? कैसे इस्तेमाल करते है ? क्या लाभ है ? ये सभी पहलु को विस्तार से समझेंगे।
फ़ास्ट दौड़ती हुई जिंदगी में बैंको की लाइन में खड़ा होना किसीको अच्छा नहीं लगता। खास कर नयी जनरेशन लाइन से दूर रहने की कोशिश करती है। स्मार्ट फ़ोन में डिजिटल पेमेन्ट एप्लीकेशन का उपयोग इस मामले में काफी मददरूप है। Google Pay उसका एक उत्तम उदाहरण है।
यदि आप Google Pay के बारेमे जानना चाहते है ? Google pay Account बनाना चाहते है। या गूगल पे को कैसे यूज़ करे ये जानना चाहते है ? तो आप चिंता छोड़िये और अपना कुछ समय यहां दीजिये, आपको सब जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
Google Pay क्या है ? What is Google Pay Hindi
हम सब जानते है, देख भी रहे है की हमारा देश Digital बन रहा है। सरकारी सहायता में पारदर्शिता लाने के लिए, भ्रस्टाचार कम करने के लिए हमारी सरकार भी Digital Payment को बढ़ावा दे रही है। प्रधानमंत्री जी द्वारा लॉन्च की गयी BHIM एप्लीकेशन उसीका उदहारण है।
आज की तारीख में लगभग सभी बैंको ने अपना एक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है। जैसे बैंक ऑफ़ बरोदा का Mconnect+ है। आईसीआईसीआई बैंक का imobile Pay है।
State bank of India का YONO LITE है। हम बैंक की इस एप्लीकेशन से तमाम प्रकार के फाइनेंसियल व्यवहार कर सकते है। Phone pay, Paytm, Dhani जैसी कही एप्लीकेशन है। जो Digital Payment के लिए जानी जाती है।
Google Pay Kya Hai
Google एक कंपनी है। बैंक नहीं है। गूगल ने एक एप्लीकेशन बनायीं है। जिसका नाम Google Pay है। गूगल पे का पहले नाम Google Tez था जिसे 28 अगस्त 2018 को बदल कर गूगल पे कर दिया है। गूगल ने एप्लीकेशन का लोगो भी बदल दिया है। पहले ये लोगो राउंड था जिसे अब स्क्वायर कर दिया है।
गूगल पे (Google Pay) भारत के लोगो के लिए भारत में बना एक Digital Payment application है। जिसको 2017 में भारत के फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली जी ने लॉन्च किया था। आज हमारे देश में 10 करोड़ से ज्यादा लोग इस Google Pay application का उपयोग करते है।
Google pay की इस एप्लीकेशन से हम कही पे भी किसी के साथ पैसो का ट्रांसेक्शन कर सकते है। देश में नोट बंधी अवं लॉकडाउ के दौरान डिजिटल ट्रांसेक्शन में बहुत बढ़ोतरी हुई है। इसमें भी गूगल पे का उपयोग बहुत ज्यादा हुआ है।
जो स्मार्ट मोबाइल का उपयोग करते है, वो काफी सारी एप्लीकेशन का उपयोग करते है। जैसे की YouTube, Facebook, what’s up, बैंक की एप्लीकेशन तो कोई गेम की एप्लीकेशन यूज़ करता है। ठीक उसी तरह ही गूगल पे एक एप्लीकेशन है।
Google Pay Account बनाने की शर्ते
दोस्तों हमारे पास स्मार्ट फ़ोन है तो हम गूगल पे डाउनलोड तो कर सकते है। पर इसके इस्तेमाल करने की कुछ शर्ते है। इसका उपयोग करने के लिए तीन चीजे जरुरी है। यदि ये हमारे पास है तो हम निश्चिंत Google Pay का इस्तेमाल कर सकते है। और सभी प्रकार का ट्रांसेक्शन कर सकते है। Google Pay account के लिए जरुरी तीन चीजे चाहिए, जो निचे दी गयी है।
1 – Google Pay का इस्तेमाल करने के लिए हमारा बैंक अकाउंट होना जरुरी है।
2 – हमारा मोबाइल नंबर Bank Account के साथ लिंक होना चाहिए। जो नंबर आप Google Pay में यूज़ करना चाहते है यह नंबर Bank Account में लिंक होना जरुरी है।
3 – Bank का ATM कार्ड या Debit कार्ड होना चाहिए।
ऊपर दर्शायी गयी तीन चीजे हमारे पास है, तो हम गूगल पे में अकाउंट बनाके इसका इस्तेमाल कर सकता है।
Google Pay Kya Hai
Google Pay Account kaise Banaye – गूगल पे में अपना अकाउंट बनाये
गूगल पे में हम अकाउंट बनाना चाहते है, तो निचे एक से लेकर दस नंबर तक स्टेप्स है। ये स्टेप फॉलो करेंगे तो हम आसानी से अपना Google Pay account बना सकते है।
1 – अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाके Google Pay लिखे और जो पहला एप्लीकेशन दीखता है, उसे डाउनलोड करले। आप निचे दी गयी लिंक से भी डाउन लोड कर सकते है।
Google Pay Application Download
2 – Google Pay डाउन लोड करने के बाद उस एप्लीकेशन को ओपन करे।
3 – एप्लीकेशन ओपन करने के बाद सबसे पहला ऑप्शन भाषा सिलेक्शन का दीखता है। हम जिस भाषा में ऑपरेट कर सकते है, उस भाषा का सिलेक्शन कर लेना चाहिए।
स्टेप 3, 4 और 5 के स्क्रीन शार्ट निचे आकृति में दिखाया गया है ।
Google Pay Kya Hai
4 – NEXT का एरो प्रेस करके आगे बढे, यहाँ आपको मोबाइल नंबर पूछा जाता है। यहाँ आपको आपका मोबाइल नंबर लिखना है। पर याद रहे आपको bank Account से लिंक है वोही नंबर लिखना है।
5 – Google Pay से SMS को भेजने के लिए और देखने के लिए परमिशन मांगी जाती है। Deny और Allow का बटन आएगा। यहाँ आपको allow बटन प्रेस करना है।
6 – इसके बाद google pay हमारे कांटेक्ट को यूज़ करने की परमिशन चाहता है। यहाँ भी हमको Allow का बटन प्रेस करना है।
7 – Google Pay लोकेशन यूज़ करने की परमिशन मांगता है। यहाँ भी Allow करना है। यहाँ allow करते ही आपके सामने मोबाइल में Email ID दिखेगा। यह आपका ID अपने आप ले लेता है।
8 – Continue को प्रेस करके आगे बढ़ना है। यहां गूगल एक OTP भेजता है। और आटोमेटिक डिटेक्ट कर लेता है। यहाँ हमें कुछ नहीं करना है।
9 – अब हमें Google Pay से एप्लीकेशन लॉक करने का ऑप्शन मिलता है। जिसमे 1 – Screen Lock, 2 – Create Google Pin होता है। इसमें से हम जो भी रखना चाहे रख सकते है। हमें दोनों में से कोई भी एक ऑप्शन सेलेक्ट करने के बाद Continue करना है।
- Screen Lock – सिलेक्शन करेंगे तो हमें स्क्रीन लॉक draw करने कहा जायेगा। जिसे हमें draw करना है और याद रखना है।
- Create Google Pin पे click करेंगे तो यहाँ हमें पिन नंबर लिखना है। और इस पिन नंबर को याद रखना है।
10 – यहां हमारा Google Pay Account बन के तैयार हो गया।
अब Google Pay Account को अपने bank Account से लिंक करना है। ये प्रक्रिया भी बहुत आसान है। मुझे आशा है की आप एक ही प्रयत्न से ये कर लेंगे। एकाउंट लिंक करने के लिए निचे से स्टेप फॉलो करे।
Google Pay Account से Bank Account Link कैसे करे
हमारा Google Pay Account बन चूका है। अब हमें हमारे Bank Account के साथ उसे लिंक करना है।
हमें ट्रांसेक्शन करने के लिए एकाउंट लिंक करना जरुरी है। आपके लिए ये प्रोसेस मुश्किल नहीं है। आप निचे दिए गए स्टेप को फॉलो करे कुछ ही समय में आप लिंक कर देंगे।
1 – Google Account Create होते ही आपको add Account का ऑप्शन दिखाई देगा।
2 – इसके बाद आपको add Bank Account का option मिलेगा। इस ऑप्शन में सारी बैंको के नाम होते है। आपका जिस बैंक में account है और आप जिस Bank Account को Google Pay से लिंक करना चाहते हो उसे सेलेक्ट करो।
3 – Google Pay इसे मैनेज करने की परमिशन मांगता है। यहां हमें Allow करना है। और ok प्रेस करना है।
4 – Verification के लिए हमारी स्क्रीन पे एक sms आता है। इसे हमें ok करना है। यहां आपके sim में 1 rs. का बैलेंस होना जरुरी है।
5 – आगे हमें तीन ऑप्शन दिखाई देते है। 1 – sms Verification 2 – Mobile Number 3 – Finding Bank Account हमें इसमें कुछ नहीं करना है। ये वेरिफिकेशन अपने आप कर लेगा।
यहाँ हमारा Bank Account Google Pay के साथ लिंक हो गया है। बस अब आप अपने पहले ट्रांसेक्शन से एक स्टेप दूर है। ट्रांसेक्शन के लिए एक पिन जनरेट करना होता है। जिसकी स्टेप्स निचे दिए गए है।
Google Pay Account में UPI Pin Set kare
अब हमें UPI पिन Generate करने को कहा जायेगा। UPI पिन बहुत महत्व का होता है। यह पिन हमें हमारे ट्रांसक्शन के समय डालना पड़ता है। UPI पिन सेट करे और उसे याद जरूर रखे।
1 – आगे की स्क्रीन पे हमें ATM कार्ड या Debit कार्ड का नंबर पुछा जायेगा। हमें कार्ड का लास्ट 6 डिजिट डालना है।
2 – इसके बाद कार्ड की Expires Date डालना है। ये हमारे कार्ड पे लिखी होती है।
3 – अब हमें ऊपर next का arrow को दबाना है। जिसे वो हमारा UPI पिन सेट करेगा।
4 – UPI को सेट करने के लिए ये आपके पास एक OTP भेजेगा। यह OTP अपने आप डिटेक्ट कर लेगा।
Google Pay से हम कोनसे ट्रांसेक्शन कर सकते है।
गूगल पे आज के समय में digital Payment application में सबसे बेहतर मानी जाती है। Google pay Kya hai के सवाल के साथ ये सवाल भी होता है की गूगल पे से हम ट्रांसक्शन कैसे करे।
गूगल इस एप्लीकेशन में सबसे अच्छे फीचर और सुरक्षा प्रदान करता है। इसीलिए आज हमारे देश के लोगो की यह पहली पसंद है। इस एप्लीकेशन से हम हर तरह के ट्रांसेक्शन कर सकते है।
1- Google Pay से हम किसी को पैसे भेजना चाहे तो भेज सकते है।
2- Google Pay से हम किसी से पैसे लेना चाहे तो ले सकते है।
3- Google Pay से हम कोई भी Bill Pay कर सकते है। जैसे मोबाइल रिचार्ज, इलेक्ट्रिसिटी, वाटर, गैस जैसे कोई भी बिल का हम गूगल पे से भुक्तान कर सकते है।
4- Google Pay से Zomato, KFC, Domino’s Pizza जैसी बहुत सारी कंपनी से फ़ूड आर्डर कर सकते है।
5- Google Pay से हम दान भी कर सकते है। बहुत सारी संस्था जो जरूरियात मंद लोगो की मदद कर रही है उसका लिस्ट है। यहाँ से हम जरुरियत मंद लोगो की मदद भी कर सकते है।
6- Google Pay से हम सोना भी खरीद सकते है। गूगल पे में गोल्ड का ऑप्शन है इसमें Buy Gold में जाके हम सोना भी खरीद सकते है।
ऊपर बताई गयी ट्रांसेक्शन के लिए आपको कही जाने की जरूरत नहीं है। हम घर बैठे ही ये सभी ट्रांसेक्शन कर सकते है।
वैसे हम Google Pay से कोई भी चीज खरीद सकते है। इसके लिए हमें QR CODE का उपयोग करना होता है।
Google Pay से पैसे कैसे ट्रान्सफर करे। Google Pay Kaise Use Kare
गूगल पे यूज़ करने के लिए हमारे मोबाइल में गूगल पे एप्लीकेशन होना जरुरी है। और उस एप्लीकेशन का हमारे बैंक एकाउंट से लिंक होना जरुरी है। इसके लिए आप ऊपर के स्टेप्स फॉलो कर सकते हो ।
गूगल पे से ट्रांसेक्शन करना बहुत आसान है। मोबाइल से सिर्फ कुछ ही क्लिक में हम कोई भी ट्रांसेक्शन कर सकते है। गूगल पे से ट्रांसेक्शन करने की अलग – अलग पद्धति है। जिसे निचे दिया गया है। गूगल पे का ट्रांसेक्शन बहुत सुरक्षित माना जाता है।
1 – गूगल पे एप्लीकेशन को ओपन करेंगे तो +New Payment का ऑप्शन दिखयी देगा। यहाँ क्लिक करना है। यहाँ क्लिक करने के बाद हमें ट्रांसेक्शन के लिए पांच ऑप्शन मिलेंगे। हमें जिस तरह ट्रांसफर करना है उसे सेलेल्क्ट करना है। हरेक ऑप्शन की डिटेल निचे दी गयी है।
Google Pay Kya Hai
2- BANK Transfer – गूगल पे सबसे पहला ऑप्शन बैंक ट्रांसफर का है। इसका मीनिंग है की आप किसी को पैसा भेजना चाहते है तो उस व्यक्ति की बैंक की माहिती हमें ऐड करनी होती है। जैसे Account Number, IFSC Code और Recipient Name याने पैसे लेने वाले का नाम। यह चीजे ऐड करने के बाद हम ट्रांसेक्शन कर सकते है।
3- Phone Number – Google Pay का सबसे ज्यादा इस्तेमाल इस प्रकार के ट्रांसेक्शन के लिए होता है। जिस व्यक्ति को हम पैसा भेजना चाहते है उस व्यक्ति का Google Pay Account होना चाहिए। Google Pay Apps में उसका मोबाइल नंबर सेलेल्क्ट करके हम कुछ ही सेकंड में ट्रांसेक्शन कर सकते है।
4- QR Code – ब्लेक कलर का चोरस दिखाई देता है। इसमें हम समज न सके ऐसी डिज़ाइन होती है, इसे QR Code कहते है। इस QR Code को स्कैन करके हम पैसो का ट्रांसेक्शन कर सकते है।
5- UPI PIN- जब हम Google Pay account बनाते है, तब हमें UPI पिन जनरेट करना होता है। इस UPI से भी हम पैसा का ट्रांसक्शन कर सकते है।
6- Self Transfer- इसमें सेल्फ ट्रांसफर का एक ऑप्शन है। यहाँ से हम हमारी दूसरी बैंक के अकाउंट के साथ आसानी से ट्रांसेक्शन कर सकते है।
Google Pay इस्तेमाल करने के लाभ – Benefit of Google Pay
1 – Google Pay को डाउन लोड करने के लिए और किसी भी प्रकार का ट्रांसेक्शन बिलकुल मुफ्त में कर सकते है। ट्रांसेक्शन के लिए कोई भी चार्ज नहीं है।
2 – Google pay बहुत ही सुरक्षित एप्लीकेशन है। किसी भी तरह की गड़बड़ी का चांस नहीं रहता।
3 – इसे इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। इसमें Facebook पे पोस्ट करना जितना आसान है उतना गूगल पे से पैसा ट्रान्सफर करना आसान है।
4 – Google Pay का ट्रांसेक्शन सिस्टम बहुत फ़ास्ट है। हम कुछ ही सेकन्ड में ट्रांसेक्शन कर सकते है।
5 – Google Pay से हमें ट्रांसेक्शन करने पर हमें कैशबैक मिलता है। कैशबैक की रकम कही बार मन को आनंदित कर देती है।
6 – इस एप्लीकेशन में wallet system नहीं है। जो भी ट्रांसक्शन होता है डायरेक्ट बैंक अकाउंट से होता है।
7 – हम गूगल द्वारा त्यय की गयी किसी भी बैंक का Account गूगल पे के लिए इस्तेमाल कर सकते है।
8- गूगल पे हमारे देश की आठ भाषा में उपलब्ध है। जिसे उपयोग करना लोगो के लिए आसान है जाता है।
Gpay ( गूगल पे ) से जुड़े कुछ सवाल जवाब
Google Pay कहा की कंपनी है? मालिक कौन है ?
गूगल पे अमेरिका की कंपनी है। वैसे उसका मालिक गूगल ही है पर गूगल कंपनी के सर्वोच्च पद पर भारतीय मूल के सुंदर पिचाई है। जी हा, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई है।
Google Pay से एक दिन में कितना पैसा ट्रान्सफर कर सकते है? What Limit of Google pay ?
गूगल पे से एक दिन में 1 लाख रुपये को ट्रान्सफर कर सकते है। एक लाख रुपये का ट्रांसेक्शन करने के बाद दूसरा ट्रांसेक्शन 24 घंटे के बाद सकता है। और एक दिन में याने 24 घंटे में 10 बार पैसे ट्रान्सफर कर सकते है।
Google Pay Account से पैसा कमा सकते है ? How Google pay Makes Money ?
गूगल पे से कुछ रिवॉर्ड मिलते है। गूगल पे की एप्लीकेशन की लिंक हमारे अकाउंट से ( invite ) किसी को भेजते है और वो एप्लीकेशन डाउन लोड करके पहला ट्रांसक्शन करता है तो हमारे अकाउंट में 51 rs. जमा होते है। ये ऑफर बदलती रहती है कभी 51,101,201 जैसी अलग – अलग होती है।
Google Pay account से इनकम का दूसरा ऑप्शन में हमें रिवॉर्ड मिलता है। जब हम गूगल पे से कोई ट्रांसक्शन करते है तो कूपन ऑफर होती है। इसने 0 से लेकर 1 लाख रुपये तक का वाऊचर मिलता है।
Interview Tips in Hindi-इंटरव्यू पास करना है ?
Google pay kya hai के इस आर्टिकल में गूगल पे का अकाउंट बनाने से लेकर ट्रांसक्शन की पूरी महिते है। आशा है इस माहिती से अपने गूगल पे अकाउंट बना लिया होगा।