Class 6 Hindi Chapter 9 MCQ मैया मैं नहिं माखन खायो
Maiya Main Nahin Makhan Khayo Class 6 MCQ
1. मैया मैं नहिं माखन खायो।
भोर भयो गैयन के पाछे, मधुबन मोहि पठायो।
चार पहर बंसीवट भटक्यो, साँझ परे घर आयो॥
मैं बालक बहियन को छोटो, छीको केहि बिधि पायो।
ग्वाल-बाल सब बैर परे हैं, बरबस मुख लपटायो॥
तू माता मन की अति भोरी, इनके कहे पतियायो।
जिय तेरे कछु भेद उपजि हैं, जानि परायो जायो॥
ये ले अपनी लकुटि कमरिया, बहुतहिं नाच नचायो।
सूरदास तब बिहँसि जसोदा, लै उर कंठ लगायो॥
बहुविकल्पी प्रश्न :
निम्नलिखित बहुविकल्पी प्रश्नों के उत्तर का सही विकल्प चुनकर लिखिए-
प्रश्न 1.
श्रीकृष्ण कब मधुबन गए थे?
(क) प्रातःकाल
(ख) दोपहर
(ग) सायंकाल
(घ) रात्रि में
उत्तर :
(क) प्रातःकाल
प्रश्न 2.
बाल कृष्ण माखन न पाने के लिए क्या तर्क दिया ?
(क) मेरी बाँहे छोटी हैं, ये छींके तक नहीं पहुँच सकती।
(ख) मक्खन वाला छींका ऊपर लटका हुआ है।
(ग) (क)-(ख) दोनों
(घ) माखन है ही नहीं
उत्तर :
(ग) (क)-(ख) दोनों
प्रश्न 3.
कृष्ण के मुख पर मक्खन क्यों है ?
(क) ग्वाल-बालों ने दुश्मनी के कारण लपेट दिया है।
(ख) माखन खाया है।
(ग) अपने आप लग गया है।
(घ) पता नहीं
उत्तर :
(क) ग्वाल-बालों ने दुश्मनी के कारण लपेट दिया है।
प्रश्न 4.
कृष्ण माता को कैसी बता रहे हैं ?
(क) चालक
(ख) भोली
(ग) चतुर
(घ) चालक
उत्तर :
(ख) भोली
प्रश्न 5.
बाल कृष्ण ने अपने को निर्दोष सिद्ध करने के लिए क्या तर्क दिए ?
उत्तरः
बालक कृष्ण ने स्वयं को निर्दोष सिद्ध करने के लिए निम्नलिखित तर्क दिए-
(क) मुझे तो तुमने (माँ ने) सुबह ही गायों के पीछे वन में भेज दिया था।
(ख) मेरी बाँहें इतनी छोटी हैं कि वे छींके तक पहुँच ही नहीं सकती।
(ग) ग्वाल-बालों ने शत्रुतावश मेरे मुख पर माखन लगा दिया है।
प्रश्न 6.
बाद में कृष्ण माता यशोदा पर क्या आरोप लगाते हैं ?
उत्तरः
कृष्ण माता यशोदा पर आरोप लगाते हैं कि तेरे मन में कुछ भेद उत्पन्न हो गया और तू मुझे अपना बेटा नहीं मानती। तू मन की भोली है और मेरे शत्रुओं (ग्वाल-बाल) की बातों पर विश्वास कर रही है।
प्रश्न 7.
कृष्ण ने माता यशोदा को क्या चेतावनी दी ?
उत्तर:
कृष्ण ने माता यशोदा को चेतावनी देते हुए कहा कि अब मैं तेरे इशारों पर नहीं नाचूँगा, बहुत नाच लिया। अपनी लाठी और कंबल मुझसे ले ले और मुझे इससे मुक्त कर दे।
प्रश्न 8.
माता की क्या प्रतिक्रिया हुई ?
उत्तर:
माता यशोदा की यह प्रतिक्रिया हुई कि उसने अपने बालक को गले तथा हादय से लगा लिया। माता का गुस्सा जाता रहा।